Tesla और चीनी कंपनियों ने रिकॉल की 30 लाख से ज्यादा EV, इस समस्या से गाड़ियों के अंदर फंस गए लोग
Tesla Recall 3 Million Vehicles: टेस्ला और दूसरी चीनी कार कंपनियों ने मुख्य रूप से कार के डोर हैंडल से जुड़ी चिंताओं की वजह से लगभग 40 लाख से ज्यादा गाड़ियों को रिकॉल किया है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Tesla और दूसरी चीनी कार निर्माताओं की वजह से लगभग 30 लाख से ज्यादा गाड़ियों को रिकॉल कर रहे हैं जो मुख्य रूप से उनके डोर के हैंडल से संबंधित है। चीन के स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन फॉर मार्केट रेगुलेशन के मुताबिक, अमेरिकी कार निर्माता Tesla के डोर हैंडल से जुड़े सुरक्षा जोखिमों की वजह से चीन में बनी और इंपोर्टेड लगभग 30 लाख गाड़ियों को वापस मंगा रही है जिसमें Model 3, Model Y, Model X और Model S शामिल हैं।
सबसे बड़ा रिकॉल
मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल का यह सबसे बड़ा रिकॉल है। फरवरी में चीनी अधिकारियों द्वारा यह कहा जाने के कुछ महीनों बाद आया है कि अगसे साल से यह Tesla इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर और कई चीनी EV मॉडलों पर आम तौर पर देखे जाने वाले छिपे हुए कार के दरवाजे के हैंडल पर प्रतिबंध लगाना शुरू कर देगा।
देश में और बाकी जगहों पर EV दुर्घटनाओं के बाद चीन में हिडन डोर हैंडल्स, फ्लश या कार के डोर हैंडल्स पर निगरानी बढ़ा दी है जिनमें कारों में हिडन इलेक्ट्रॉनिक डोर फेल हो गए थे और लोग अंदर फंस गए थे।
सेफ्टी वॉर्निंग
चीनी नियामक का वेबसाइट पर एक नोटिस में सुरक्षा जोखिम का हवाला दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि टक्कर जैसी गंभीर स्थिति में इलेक्ट्रिकल सिस्टम खराब हो जाता है, कार के हैंडल ड्राइवर को बाहर निकलने के लिए दरवाजे जल्दी खुलने से रोक सकते हैं या कार के बाहर मौजूद लोगों को अंदर जाने से रोकता है। चाइना पैसेंजर कार एसोसिशन के प्रमुख कुई डोंगशू ने इस रिकॉल को EV इंडस्ट्री के विकास के लिए एक जरूरी कदम बताया है।
जोखिम को कम करना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोटिस में आगे कहा गया है कि Tesla जोखिमों को कम करने के लि गाड़ियों पर सॉफ्टवेयर अपडेट करेगी। बीजिंग स्थित चीनी कंपनी Xiaomi 3,90,000 से ज्यादा गाड़ियां वापस मंगा रही है। हांग्जो स्थित Leapmotor 3,70,000 से ज्यादा कारें वापस मंगा रहे हैं। हर मामले में दी गई वजह एक जैसी थी जो ज्यादातर उनकी कार के डोर हैंडल से जुड़ी समस्याओं से संबंधित थे।
