विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Renault Kwid का अपडेटेड वर्जन आया नजर, नए फ्रंट के साथ हुए क्‍या बदलाव? पढ़ें खबर

Updated: Mon, 24 Aug 2026 05:29 PM (GMT+05:30)

वाहन निर्माता रेनो की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हैचबैक सेगमेंट में Renault Kwid को भी ऑफर क ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में रेनो की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता हैचबैक सेगमेंट में Renault Kwid को भी ऑफर करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार के अपडेटेड वर्जन को हाल में ही देखा गया है। इससे किस तरह की जानकारी मिली है। कब तक इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Renault Kwid होगी अपडेट

रिपोर्ट्स के मुताबिक रेनो की ओर से क्विड को अपडेटेड वर्जन के साथ हाल में ही देखा गया है। इस कार को भारत में नहीं बल्कि ब्राजील में देखा गया है। जिसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं। ब्राजील में देखी गई यूनिट पूरी तरह से खुली हुई थी। जिससे इसमें हुए बदलावों की जानकारी सामने आई है।

क्‍या हुए बदलाव

जानकारी के मुताबिक इस कार के अपडेटेड वर्जन में नया फ्रंट बंपर, हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, ग्‍लॉस ब्‍लैक इंसर्ट्स के साथ ओआरवीएम, सिल्‍वर स्क्डि प्‍लेट, नया इंटीरियर, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, इंफोटेनमेंट सिस्‍टम जैसे कई बदलाव किए गए हैं।

भारत में होगी अपडेट?

निर्माता की ओर से इस कार को भारतीय बाजार में भी ऑफर किया जाता है। लेकिन अभी भारत में इसे अपडेट नहीं किया गया है। उम्‍मीद है कि ब्राजील में अपडेटेड वर्जन के लॉन्‍च के बाद 2027 में निर्माता इसे भारत में भी अपडेट कर सकती है।

कितनी है कीमत

रेनो की ओर से क्विड को 4.53 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 5.85 लाख रुपये है।

किनसे है मुकाबला

भारतीय बाजार में इस कार को हैचबैक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Maruti Alto K10, Maruti Celerio, Maruti S Presso, Maruti Wagon R, Hyundai i10 जैसी कारों के साथ होता है।

यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?