विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महंगी हो गई Vinfast VF 7, लाखों रुपये की बढ़ोतरी के बाद कितनी हुई कीमत

Updated: Sun, 23 Aug 2026 04:00 PM (IST)

वाहन निर्माता विनफास्‍ट की ओर से भारत में VF7 को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता ने अपनी इस एसयूवी की कीमत को बढ़ा दिया है। इसकी कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है। आइए जानते हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग की बढ़ोतरी हो रही है। उसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में कई विकल्‍प ऑफर किए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Vinfast ने VF7 एसयूवी की कीमत को बढ़ा दिया है। इसकी कीमत में कितनी बढ़ोतरी की है। अब किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

महंगी हुई एसयूवी

रिपोर्ट्स के मुताबिक विनफास्‍ट की ओर से अपनी VF 7 इलेक्‍ट्रिक एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। निर्माता की ओर से इसकी कीमत में तुरंत प्रभाव से बढ़ोतरी की है।

कितनी बढ़ी कीमत

जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत में 1.10 लाख रुपये से लेकर 1.13 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी अलग अलग वेरिएंट पर अलग अलग की गई है।

कैसे हैं फीचर्स

निर्माता की ओर से इस एसयूवी में एज-टू-एज पैनोरमिक ग्लास रूफ, फ्रंट सीट वेंटिलेशन और वीगन लेदर अपहोल्स्ट्री, रियर एसी वेंट, ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, पारंपरिक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की जगह कलर्ड हेड-अप डिस्प्ले और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग पैड जैसे फीचर्स दिए हैं।

कितनी दमदार बैटरी

विनफास्‍ट की ओर से वीएफ 7 इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को 70.8kWh की बैटरी के विकल्‍प के साथ ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी को बैटरी से 510 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें दी गई मोटर से इस एसयूवी को 500 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। 

अब कितनी हुई कीमत

बढ़ोतरी के बाद अब इस एसयूवी की कीमत 22.99 लाख रुपये से शुरू हो रही है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 28.09 लाख रुपये है।

किनसे है मुकाबला

भारतीय बाजार में इस एसयूवी को Mahindra BE6, Mahindra XEV 9e, Maruti eVitara जैसी इलेक्‍ट्रिक एसयूवी से कड़ी चुनौती मिलती है।

यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?