विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस हफ्ते लॉन्‍च होगी Yamaha R2 मोटरसाइकिल, क्‍या होगी खासियत और कितनी हो सकती है कीमत?

Updated: Mon, 24 Aug 2026 02:29 PM (IST)

भारत में बड़ी संख्‍या में दो पहिया वाहनों का उपयोग किया जाता है। यामाहा की ओर से भी कई सेगमेंट में वाहनों की‍ बिक्री की जाती है। यामाहा इस हफ्ते नई मो ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में यामाहा की ओर से स्‍कूटर से लेकर मोटरसाइकिल सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से सोमवार से शुरू हो रहे इस हफ्ते में नए वाहन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। किस सेगमेंट में किस तरह की खासियत के साथ इसे ऑफर किया जा सकता है। निर्माता की ओर से किस कीमत पर नए वाहन को लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

यामाहा करेगी मोटरसाइकिल लॉन्‍च

यामाहा की ओर से भारतीय बाजार में सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते में नए वाहन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। इसे मोटरसाइकिल सेगमेंट में लॉन्‍च किया जा सकता है।

क्‍या होगा लॉन्‍च

जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से भारत में मोटरसाइकिल सेगमेंट में नए उत्‍पाद को ऑफर किया जा सकता है। Yamaha R2 को भारतीय बाजार में ऑफर किया जा सकता है।

कितना दमदार इंजन

यामाहा की ओर से R2 मोटरसाइकिल में 200 सीसी की क्षमता का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 25 हॉर्स पावर के साथ 19 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। इसे छह स्‍पीड ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया जा सकता है।

कैसे होंगे फीचर्स

निर्माता की ओर से आर2 मोटरसाइकिल को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया जा सकता है। इसको फेयर्ड मोटरसाइकिल के तौर पर लॉन्‍च किया जाएगा। जिसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी इंडीकेटर, एलईडी टेल लाइट, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, एबीएस, दोनों पहियों पर डिस्‍क ब्रेक, मोनोशॉक सस्‍पेंशन, यूएसडी फॉर्क्‍स, स्प्लिट सीट, क्लिप ऑन हैंडल जैसे फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है।

कब होगी लॉन्‍च

यामाहा की ओर से नई मोटरसाइकिल के तौर पर Yamaha R2 को भारत में 27 अगस्‍त को लॉन्‍च किया जा सकता है।

किनसे होगा मुकाबला

यामाहा की ओर से अगर R2 को भारत में लॉन्‍च किया जाएगा, तो उसका मुकाबला KTM Duke 200, KTM RC 200, Bajaj Pulsar RS 200 जैसी मोटरसाइकिल के साथ होगा।

यह भी पढ़ें- Bajaj Chetak Scooter Review: कैसा है बजाज का सबसे सस्‍ता इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर चेतक 2501 , क्‍या खरीदने में होगी समझदारी?