विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Yamaha XSR900 SP: 2027 में आ रही नई परफॉर्मेंस रेट्रो मोटरसाइकिल

Updated: Sat, 22 Aug 2026 02:32 PM (IST)

Yamaha XSR 900 SP: यामाहा अपनी रेट्रो-स्टाइल वाली XSR900 का एक ज्यादा पावरफुल वर्जन लाने की तैयारी कर रहा है जिसका नाम XSR900 SP सामने आया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Yamaha अपनी रेट्रो स्टाइल वाली XSR900 का एक पावरफुल वर्जन लाने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, US NHTSA फाइलिंग में XSR900 SP का नाम सामने आया है जो 890cc की नियो-रेट्रो मोटरसाइकिल के नए परफॉर्मेंस-फोकस्ड वेरिएंट की तरफ संकेत देता है।

VIN फाइलिंग और स्पेक्स

Yamaha द्वारा अमेरिकी राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन (NHTSA) को दिए गए VIN रिकॉर्ड्स में XSR900 SP का नाम सामने आया है। डॉक्यूमेंट्स में स्टैंडर्ड XSR900 SP और कैलिफोर्निया-स्पेक वर्जन दोनों को लिस्टेड किया गया है जो दिखाता है कि Yamaha इस मॉडल को 2027 मॉडल ईयर के लिए तैयार कर रही है।

इंजन और परफॉर्मेंस

फाइलिंग के मुताबिक, XSR900 SP में Yamaha का 890cc, तीन सिलिंडर CP3 इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा जिसका पीक आउटपुट 117.4hp होगा। इससे यह संकेत मिलता है कि SP वेरिएंट इंजन की एक्सट्रा परफॉर्मेंस के बजाय चेसिस और इक्विपमेंट अपग्रेड पर ज्याजा ध्यान देगा।

क्या मिल सकते हैं अपग्रेड?

हालांकि, Yamaha ने XSR900 SP के लिए अभी इक्विपमेंट्स का खुलासा नहीं किया है लेकिन MT-09 SP के साथ इस मोटरसाइकिल का संबंध इस बात का एक मजबूत संकेत देता है कि क्या बदल सकता है। MT-09 SP में स्टैंडर्ड MT-09 की तुलना में DLC कोटेड फ्रंट फोर्क्स, Ohlins रियर शॉक, ब्रेंबो स्टाइलमा ब्रेक कैलिपर्स और एक्सट्रा फीचर्स मिलते हैं।

Yamaha R2 लॉन्च

Yamaha अपनी R2 को भी अगस्त महीने में भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। आधिकारिक शुरुआत से पहले कंपनी ने मोटरसाइकिल के लिए 10,000 रुपए में प्री-बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। हालांकि, Yamaha ने अभी तक इसके पूरे स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- Bajaj इस साल लॉन्च कर सकता है नई Adventure बाइक, जानिए कितनी होगी कीमत इंजन और पावर