Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mini Countryman C हुई लॉन्‍च, 9 सेकंड में 100 की स्‍पीड, कितनी है कीमत

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 02:15 PM (IST)

    वाहन निर्माता मिनी की ओर से भारतीय बाजार में कई कारों और एसयूवी की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से नई कार के तौर पर Mini Countryman C को लॉन्‍च क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मिनी कंट्रीमैन सी भारत में 47.50 लाख रुपये में लॉन्च

    2. 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, 156 हॉर्स पावर क्षमता

    3. 9.4 इंच इंफोटेनमेंट, ADAS जैसे कई आधुनिक फीचर्स

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में लग्‍जरी कारों को काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। हर महीने कई निर्माताओं की ओर से इस सेगमेंट में नई कारों को पेश और लॉन्‍च किया जाता है। औपचारिक तौर पर मिनी की ओर से Mini Countryman C को लॉन्‍च कर दिया गया है। किस तरह की खासियत के साथ इसे भारत में लॉन्‍च किया गया है। किस कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    लॉन्‍च हुई Mini Countryman C

    मिनी की ओर से भारत में नई कार के तौर पर कंट्रीमैन सी कार को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस कार के लॉन्‍च से पहले ही प्री बुकिंग को शुरू कर दिया था।

    कितना दमदार इंजन

    निर्माता की ओर से इस कार को 1.5 लीटर की क्षमता के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्‍च किया गया है। इस इंजन से एसयूवी को 156 हॉर्स पावर के साथ 240 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ ही इसमें सात स्‍पीड डीसीटी ट्रांसमिशन को दिया जा रहा है।

    कैसे होंगे फीचर्स

    निर्माता की ओर से इस एसयूवी को भारतीय बाजार में कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्‍च किया गया है। इसमें एलईडी लाइट, एलईडी डीआरएल, 19 इंच अलॉय व्‍हील, 9.4 इंच गोल इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 12 स्‍पीकर ऑडियो सिस्‍टम, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, ड्यूल टोन इंटीरियर, हेड्स-अप डिस्‍प्‍ले, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटो एसी, ड्राइवर सीट मसाजर, इंटीरियर कैमरा, एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, Level-1 ADAS जैसे कई फीचर्स को दिया गया है।

    खबरें और भी

    कितनी है कीमत

    एसयूवी को भारत में 47.50 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च कर दिया गया है। यह कीमत इस कार की इंट्रोडक्‍ट्री कीमत है। जिसमें बाद में बदलाव किया जा सकता है।

    किनसे होगा मुकाबला

    निर्माता की इस एसयूवी को लग्‍जरी एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जा रहा है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Audi Q3, BMW X1, Mercedes Benz GLA जैसी एसयूवी के साथ होगा।

    यह भी पढ़ें- क्या वाकई 500KM से ज्यादा चलती है Mahindra XEV 9e? सामने आया रेंज का असली सच