विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BMW M 440i xDrive कनवर्टिबल भारत में लॉन्‍च हुई, 250 की है टॉप स्‍पीड, कितनी है कीमत

Updated: Mon, 04 May 2026 03:00 PM (GMT+05:30)

लग्‍जरी वाहन निर्माता बीएमडब्‍ल्‍यू की ओर से भारतीय बाजार में नई कनवर्टिबल कार BMW M 440i xDrive को लॉन्‍च कर दिया गया है। इसमें किस तरह की खासियत को दिया गया है। किस कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। आइए जानते हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में सामान्‍य कारों के साथ ही लग्‍जरी कारों की भी मांग लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए निर्माताओं की ओर से कई सेगमेंट में नई कारों को पेश और लॉन्‍च किया जा रहा है। BMW की ओर से हाल में ही M440i xDrive को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। इसमें किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुई BMW की नई गाड़ी

बीएमडब्‍ल्‍यू की ओर से भारतीय बाजार में नई कार को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से BMW M440i xDrive कन‍वर्टिबल को औपचारिक तौर पर चार मई को लॉन्‍च किया गया है।

क्‍या है खासियत

निर्माता की ओर से लॉन्‍च की गई कार को कनवर्टिबल कार के तौर पर लॉन्‍च किया गया है। जिसकी छत को 50 किलोमीटर की स्‍पीड पर 18 सेकेंड में खोला या बंद किया जा सकता है। 

कैसे हैं फीचर्स

निर्माता की ओर से इस कार में एलईडी लाइट, 14.9 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, हेड्स-अप डिस्‍प्‍ले, डिजिटल की, 12 स्‍पीकर का हर्मन कार्डन ऑडियो सिस्‍टम, एम लेदर स्‍टेयरिंग व्‍हील, वेंटिलेटिड सीट, 360 डिग्री कैमरा, पार्किंग असिस्‍ट, 19 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, छह एयरबैग, ब्रेक असिस्‍ट, एबीएस, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, डीएससी जैसे कई फीचर्स को दिया गया है।

कितना दमदार इंजन

BMW की ओर से इस कार में तीन लीटर की क्षमता का माइल्‍ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस इंजन से कार को 374 हॉर्स पावर और 500 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही कार में आठ स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया गया है। यह कार 4.9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर की स्‍पीड से चलाई जा सकती है। इसकी टॉप स्‍पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।

कितनी है कीमत

निर्माता की ओर से इस कार को भारत में 1.09 करोड़ रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इसके साथ ही इसमें अपनी पसंद के बदलाव भी करवाए जा सकते हैा, जिसके बाद कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- MINI Convertible John Cooper Works भारत में लॉन्‍च, कितनी है कीमत और क्‍या है खासियत