Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kia Syros EV हुई लॉन्‍च, 526 किलोमीटर की रेंज के साथ मिले बेहतरीन फीचर्स, कितनी है कीमत?

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 02:37 PM (IST)

    वाहन निर्माता किआ की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से नई ईवी के तौर पर Kia Syros EV को लॉन्‍च कर दिया गया ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से कई बेहतरीन विकल्‍प ऑफर किए जा रहे हैं। किआ की ओर से भी जल्‍द ही नई ईवी के तौर पर Kia Syros EV को लॉन्‍च कर दिया गया है। इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया गया है। कितनी दमदार बैटरी और मोटर को दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    लॉन्‍च हुई Kia Syros EV 

    किआ की ओर से भारतीय बाजार में जल्‍द ही नई ईवी के तौर पर Kia Syros EV को लॉन्‍च कर दिया गया है। इससे पहले इस एसयूवी के फीचर्स और रेंज की जानकारी को सार्वजनिक कर दिया गया था।

    कैसे हैं फीचर्स

    निर्माता की ओर से इस एसयूवी में एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी फॉग लैंप, टाइगर फेस फ्रंट ग्रिल, 17 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, स्क्डि प्‍लेट, रूफ रेल, 30 इंच ट्रिनिटी स्‍क्रीन, वायरलैस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, आठ स्‍पीकर का हरमन कार्डन ऑडियो सिस्‍टम, वायरलैस फोन चार्जर, वेंटिलेटिड सीट, पैनोरमिक सनरूफ, डैशकैम, चार्जिंग पोर्ट, 16 लीटर फ्रंक स्‍पेस, Level-2 ADAS, क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स को दिया गया है।

    कितनी है रेंज

    किआ की ओर से सिरोस ईवी को दो बैटरी के विकल्‍प के साथ ऑफर किया गया है। जिसमें 42 और 51.4 kWh की क्षमता की बैटरी के विकल्‍प दिए गए हैं। जिससे इसे 526 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें दी गई मोटर से इसे 171 पीएस की पावर मिलती है। 

    खबरें और भी

    कितनी है कीमत

    किआ की ओर से इस ईवी को भारत में 13.49 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 20 लाख रुपये रखी है। इस ईवी की डिलीवरी 30 जुलाई से शुरू की जाएगी।

    BaaS के साथ इस ईवी को भारत में 7.99 लाख रुपये की कीमत पर ऑफर किया गया है। जिसके बाद प्रति किलोमीटर 3.3 रुपये की दर से भुगतान करना होगा।

    यह भी पढ़ें- Maruti Brezza Facelift के लॉन्‍च से पहले हो गई Crash Testing, कितनी है सुरक्षित?