विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mahindra Scorpio N Facelift हुई लॉन्‍च; जानें क्‍या हुए बड़े बदलाव और कितनी है कीमत?

Updated: Wed, 05 Aug 2026 12:42 PM (GMT+05:30)

वाहन निर्माता महिंद्रा की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली Mahindra Scorpio N के Facelift को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा की ओर से कई वाहनों को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से Mahindra Scorpio N Facelift को लॉन्‍च कर दिया गया है। इसमें किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। एसयूवी में किस तरह के बदलाव किए गए हैं। किस कीमत पर इसे भारत में लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुआ फेसलिफ्ट वर्जन

महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी के तौर पर Mahindra Scorpio N को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्‍च कर दिया गया है।

mahindra scorpio N jagran 21178

कैसे हैं फीचर्स

निर्माता की ओर से इस वेरिएंट में अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, क्रोम डोर हैंडल, 18 इंच अलॉय व्‍हील्‍स को दिया गया है। इंटीरियर में पैनोरमिक सनरूफ, 540 डिग्री कैमरा, वायरलैस चार्जर, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, टिंटेड विंडो, 12 स्‍पीकर के साथ सोनी का ऑडियो सिस्‍टम, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, नया डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, ADAS को भी दिया गया है।

mahindra scorpio N jagran 21179

कितना दमदार इंजन

महिंद्रा की ओर से एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसमें मौजूदा दो लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन के विकल्‍प को ही दिया गया है। जिसके साथ इसे छह स्‍पीड का मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्‍प भी दिया गया है। एसयूवी को ऑफ रोडिंग क्षमता के साथ भी ऑफर किया गया है।

mahindra scorpio N jagran 21181

कितनी है कीमत

निर्माता की ओर से इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को भारत में 13.69 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 25.49 लाख रुपये है।