विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mercedes Benz S Class Facelift भारत में लॉन्‍च हुई, मिलेगी 32 से ज्‍यादा की माइलेज, कितनी है कीमत

Updated: Mon, 15 Jun 2026 02:29 PM (IST)

लग्‍जरी वाहन निर्माता मर्सिडीज की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से आज औपचारिक तौर पर अपनी S Class के Facel ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. हाइब्रिड इंजन के साथ 32.3 किमी/लीटर का माइलेज

  2. शुरुआती कीमत 2.20 करोड़ रुपये, कई लग्जरी फीचर्स मौजूद

  3. 15 एयरबैग और लेवल-2 ADAS जैसे सुरक्षा फीचर्स

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में सामान्‍य कारों के साथ ही लग्‍जरी कारों को भी काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। कई निर्माताओं की ओर से इस सेगमेंट में कई विकल्‍प ऑफर किए जाते हैं। Mercedes Benz की ओर से S Class Facelift को आज औपचारिक तौर पर बाजार में लॉन्‍च कर दिया गया है। इसे कब और किस तरह के बदलावों के साथ भारत में लॉन्‍च किया गया है। इसको किस कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुई Mercedes Benz S Class Facelift

मर्सिडीज बेंज की ओर से भारतीय बाजार में नई कार के तौर पर एस क्‍लास के फेसलिफ्ट लॉन्‍च किया गया है। निर्माता की ओर से इस गाड़ी के इंजन में बदलाव करते हुए हाइब्रिड इंजन का विकल्‍प दिया गया है।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इस कार के फेसलिफ्ट वर्जन को हाइब्रिड इंजन के साथ ऑफर किया गया है। मर्सिडीज की ओर से एस क्‍लास के फेसलिफ्ट को भारत में तीन लीटर की क्षमता के टर्बो पेट्रोल इंंजन को 22 kWh मोटर के साथ ऑफर किया गया है। जिससे इसे 435 हॉर्स पावर और 680 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस इंजन से कार को एक लीटर पेट्रोल में 32.3 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसको 5.7 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से चलाया जा सकता है।

इसके साथ ही इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्‍प भी दिया गया है।

कैसे हैं फीचर्स

मर्सिडीज ने इस कार में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया है। इसमें पहले से ज्‍यादा बड़ी ग्रिल, नई एलईडी हेडलाइट, इलूमिनेटिड लोगो, 18 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, नया इंटीरियर, नया डैशबोर्ड, 12.8 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, वायरलैस चार्जर, एंबिएंट लाइट, वेंटिलेटिड और हीटेड सीट, पैनोरमिक सनरूफ, 13.6 इंच स्‍क्रीन, फोर जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, 15 एयरबैग, Level-2 ADAS जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। 

कितनी है कीमत

मर्सिडीज की ओर से इस कार को 2.20 करोड़ रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 2.38 करोड़ रुपये रखी गई है।

यह भी पढ़ें- Mini Countryman C हो रही है लॉन्‍च, Mercedes, Audi को मिलेगी कड़ी चुनौती