विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MG Cyberster और MG M9 के Couture Edition को किया लॉन्‍च, सिर्फ 50 लोग ही खरीद पाएंगे, क्‍या है खासियत

Updated: Mon, 03 Aug 2026 05:00 PM (GMT+05:30)

वाहन निर्माता MG की ओर से भारत में MG Select के जरिए ऑफर की जाने वाली MG Cyberster और MG M9 के Couture Edition को लॉन्‍च कर दिया गया है। इनकी क्‍या खासियत है। इनको किस कीमत पर ऑफर किया गया है। आइए जानते हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता MG मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से प्रीमियम डीलरशिप MG Select के जरिए MG Cyberster और MG M9 को भी ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इन दोनों के Couture Edition को औपचारिक तौर पर लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की इन दोनों कारों के खास एडिशन को किस तरह की खासियत के साथ ऑफर किया गया है। किस कीमत पर इनको खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुआ MG Couture Edition

वाहन निर्माता एमजी की ओर से सिलेक्‍ट डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली साइबरस्‍टर और एम9 के खास एडिशन के तौर पर Couture Edition को भारत में लॉन्‍च कर दिया है। इस एडिशन को फैशन डिजाइनर गौरव गुप्‍ता के साथ मिलकर विकसित किया गया है।

क्‍या है खासियत

इस एडिशन को गौरव गुप्‍ता के सिग्‍नेचर सर्पेंट इनफिनिटी मोटिफ से प्रेरणा लेकर डिजाइन किया गया है। जिसमें टेक्‍सचर और हाथ से तैयार किए गए लेयर शामिल हैं। साइबरस्‍टर में रनवे प्रेजेंटेशन को शामिल किया गया है।

सीमित यूनिट्स होंगी उपलब्‍ध

इस एडिशन की बेहद सीमित यूनिट्स को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक देश में इस एडिशन की सिर्फ 50 यूनिट्स को ही उपलब्‍ध करवाया जा रहा है।

कितनी है रेंज

एमजी की ओर से Cyberster Car में 77 kWh की दमदार बैटरी और मोटर को दिया गया है। इसमें लगी बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद 507 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। बैटरी को 144 kW फास्‍ट चार्जर से 38 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। गाड़ी में लगी मोटर से इसे 510 पीएस की पावर और 725 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी टॉप स्‍पीड 195 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। इसमें रियर व्‍हील ड्राइव और ऑल व्‍हील ड्राइव का विकल्‍प भी दिया गया है।

वहीं MG M9 में 90 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया गया है। जिसे सिंगल चार्ज करने के बाद 548 किलोमीटर तक की रेंज मिलेगी। इसमें लगी मोटर से इसे 245 पीएस की पावर और 350 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसकी बैटरी को 30 मिनट में 30 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

कितनी है कीमत

निर्माता की ओर से इस एडिशन के साथ साइबरस्‍टर को 84.94 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। वहीं MG M9 को 87.49 लाख रुपये में ऑफर किया गया है। इस एडिशन की यूनिट्स की डिलीवरी को 10 अगस्‍त से शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- MG Cyberster Track Review: कैसी है एमजी की साइबरस्‍टर, ड्राइविंग में कितनी बेहतर