विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MG Majestor हुई भारत में लॉन्‍च, कितनी है कीमत और क्‍यों बढ़ेगी Toyota की मुश्किल

Updated: Wed, 27 May 2026 12:55 PM (IST)

वाहन निर्माता एमजी की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से नई एसयूवी के तौर पर MG Majestor को लॉन्‍च कर दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। आइए जानते हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता MG मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में MG Majestor को लॉन्‍च कर दिया गया है। इसमें किस तरह के फीचर्स और इंजन को दिया गया है। इसे किस कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुई MG Majestor

एमजी की ओर से भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर नई एसयूवी मेजेस्‍टर को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन के साथ लॉन्‍च किया गया है।

कैसे हैं फीचर्स

निर्माता की ओर से इस एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। इसमें 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 360 डिग्री कैमरा, जेबीएल का ऑडियो सिस्‍टम, एंबिएंट लाइट, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, वेंटिलेटिड सीट, पैनोरमिक सनरूफ, मसाज सीट, Level 2 ADAS, 19 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, रियर कनेक्‍टिड टेल लाइट, स्‍मोक एबोनी थीम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कितना दमदार इंजन

एमजी की ओर से मेजेस्‍टर एसयूवी को दो लीटर की क्षमता के टर्बो इंजन के साथ ऑफर किया गया है। इस इंजन से एसयूवी को 213 बीएचपी पावर के साथ 478 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही इसमें आठ स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया गया है। एसयूवी में 4X4 क्षमता को भी दिया गया है।

कितनी है कीमत

निर्माता की ओर से इस एसयूवी को भारत में 40.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 44.99 लाख रुपये है।

किनसे होगा मुकाबला

JSW MG की ओर से Majestor को D+ SUV सेगमेंट में लॉन्‍च किया जाएगा। लॉन्‍च के बाद इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner Legender, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron R Line जैसी एसयूवी के साथ होगा।

यह भी पढ़ें- क्या MG Majestor के सामने टिक पाएगी Toyota Fortuner? इन चीजों में है सबसे आगे