विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mini Cooper S GP Edition भारत में लॉन्‍च, क्‍या है खासियत कितनी है कीमत

Updated: Tue, 19 May 2026 05:00 PM (IST)

नई Mini Cooper S GP Edition को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस कार में निर्माता की ओर से कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस तरह के फीचर्स के साथ इसे ऑफर किया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। आइए जानते हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में सामान्‍य कारों के साथ प्रीमियम सेगमेंट की कारों को भी काफी पसंद किया जाता है। मिनी की ओर से ऑफर की जाने वाली Mini Cooper S GP Edition को देश में औपचारिक तौर पर लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस कार को किस तरह की खासियत के साथ ऑफर किया गया है। इसे किस कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुई Mini Cooper S GP Edition

मिनी कूपर की ओर से भारतीय बाजार में एस जीपी एडिशन को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से बीते कुछ समय में मिनी कूपर की कई कारों को भारत में लॉन्‍च किया गया है।

कितना दमदार इंजन

Mini Cooper एस जीपी एडिशन में BMW की ओर से दो लीटर की क्षमता का B48 टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है। इस इंजन से इसे 201 हॉर्स पावर और 300 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें सात स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गय है। इस इंजन से इसे 0 से 100kmph तक की स्पीड हासिल करने में सिर्फ 6.6 सेकंड का समय लगता है।

कैसे हैं फीचर्स

निर्माता की ओर से इस कार में एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, एलईडी डीआरएल, 17 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, इलूमिनेटिड डोर सिल, Level-1 ADAS, हेड्स अप डिस्‍प्‍ले, पैनोरमिक सनरूफ, 9.4 इंच डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

नौ शहरों में उपलब्‍ध

मिनी की ओर से इस कार को भारत के नौ शहरों में 12 शोरूम में ऑफर किया गया है। इनमें Delhi-NCR, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, कोच्चि, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर और जोधपुर शामिल हैं।

कितनी है कीमत

निर्माता की ओर से इस कार को भारतीय बाजार में 58.90 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। भारत में इसकी सिर्फ 30 यूनिट्स की ही बिक्री की जा रही है।

यह भी पढ़ें- MINI Convertible John Cooper Works भारत में लॉन्‍च, कितनी है कीमत और क्‍या है खासियत