Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आ गई नई Hyundai Ioniq 5, मर्सिडीज जैसी लग्जरी और 690KM की रेंज, कितनी है कीमत

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 03:29 PM (IST)

    हुंडई ने भारतीय बाजार में अपडेटेड आयोनिक 5 इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च की है। इसमें किस तरह के बदलाव किए गए हैं। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। आइए ज ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से प्रीमियम इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर Hyundai Ioniq5 को भी ऑफर किया जाता है। निर्माता ने इस एसयूवी को अपडेट करने के बाद लॉन्‍च कर दिया है। इसमें किस तरह के बदलाव किए गए हैं। कितनी रेंज दी गई है। किस कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    लॉन्‍च हुई नई Hyundai Ioniq 5

    हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में प्रीमियम इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर आयोनिक 5 को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी कई बदलाव भी किए गए हैं।

    क्‍या हुए बदलाव

    जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी में नया रियर बम्पर डिजाइन को अपडेट किया गया है। इसमें आगे और पीछे स्किड प्लेट, नए अलॉय व्हील, रियर स्पॉइलर, नया फ्रंट बंपर, हेडलाइट, अलॉय व्‍हील्‍स, टेल लैंप के साथ अपडेट किया गया है। इंटीरियर में भी नया विकल्‍प दिया जा सकता है। नया स्‍टेयरिंग व्‍हील, ड्यूल 62.5 सेमी का इंफोटेनमेंट और क्लस्टर डिस्प्ले, हीटेड और वेंटिलेटेड सीट, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग पैड, कनेक्टेड कार नेविगेशन कॉकपिट, कंट्रोलर ओवर-द-एयर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, हुंडई ब्लूलिंक, इंफोटेनमेंट स्क्रीन के जरिए सीधे इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग, पीडीडब्ल्यू जैसे कई फीचर्स दिए हैं।

    कितनी दमदार बैटरी 

    हुंडई की ओर से नई आयोनिक 5 को ज्‍यादा बड़ी बैटरी के साथ ऑफर किया गया है। इसमें 84 KWh की क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है। जिससे इसे सिंगल चार्ज में 690 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है।

    कितनी है कीमत

    हुंडई की इस एसयूवी को 55.70 लाख रुपये एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है।

    किनसे है मुकाबला

    निर्माता की ओर से इसे प्रीमियम इलेक्‍ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Kia EV6, BYD Sealion7 जैसी एसयूवी के साथ मुकाबला होता है।

    यह भी पढ़ें- Hyundai Creta की नई जेनरेशन लॉन्‍च करने की हो रही तैयारी, टेस्टिंग के दौरान मिली बड़ी जानकारी

    खबरें और भी