विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Oben Rorr Evo मोटरसाइकिल हुई लॉन्‍च, कैसे हैं फीचर्स, कितनी है रेंज और कीमत

Updated: Thu, 30 Apr 2026 02:00 PM (IST)

इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल निर्माता Oben Electric की ओर से भारतीय बाजार में नई मोटरसाइकिल Oben Rorr Evo को लॉन्‍च कर दिया है। निर्माता की ओर से इसमें किस तरह की खासियत को दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। आइए जानते हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। कई निर्माताओं की ओर से इस सेगमेंट में नए वाहनों को पेश और लॉन्‍च किया जा रहा है। इलेक्‍ट्रिक दो पहिया वाहन निर्माता Oben Electric की ओर से भारतीय बाजार में नई मोटरसाइकिल Oben Rorr Evo को लॉन्‍च किया गया है। निर्माता की ओर से किस तरह की खासियत के साथ इसे लॉन्‍च किया गया है। कितनी दमदार बैटरी और मोटर को दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Oben Rorr Evo jagran 20882

लॉन्‍च हुई मोटरसाइकिल

ओबन इलेक्‍ट्रिक की ओर से भारतीय बाजार में नई मोटरसाइकिल Oben Rorr Evo को लॉन्‍च किया गया है। इस मोटरसाइकिल को कई बेहतरीन फीचर्स और रेंज के साथ ऑफर किया गया है।

Oben Rorr Evo jagran 20884

कैसे हैं फीचर्स

निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी लाइट्स, पांच इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, 10 लीटर की स्‍टोरेज, राइडिंग के लिए चार मोड, 17 इंच टायर, फॉल अलर्ट, ड्राइवर अलर्ट सिस्‍टम, थेफ्ट प्रोटेक्‍शन, रिमोट इमोबिलाइजेशन, जियो फेंसिंग, यूबीए जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Oben Rorr Evo jagran 20885

कितनी दमदार बैटरी

ओबन की ओर से नई मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में 3.4 kWh की क्षमता की बैटरी को ऑफर किया गया है। जिसे सिंगल चार्ज में 180 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें दी गई मोटर से का नौ किलोवाट की पावर मिलती है। मोटरसाइकिल को 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से तीन सेकेंड में चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्‍पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Oben Rorr Evo jagran 20883

कितनी है कीमत

ओबन की नई मोटरसाइकिल को भारत में 1.25 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। लेकिन पहले 10 हजार लोगों को एक लाख रुपये की इंट्रोडक्‍ट्री कीमत पर ऑफर की गई है। मोटरसाइकिल को 777 रुपये में बुक करवाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- गर्मी का नहीं होगा बैटरी पर कोई असर, किस तरह बिना किसी परेशानी चलाएं Electric Scooter