Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Porsche 911 GT3 भारत में लॉन्‍च हुई, 3.4 सेकंड में रॉकेट बनने वाली गाड़ी के फीचर्स देख Ferrari-Lamborghini भी हुईं हैरान!

    Updated: Thu, 18 Jun 2026 11:59 AM (IST)

    भारत में सामान्‍य कारों के साथ ही महंगी और स्‍पोर्ट्स कारों को भी काफी पसंद किया जाता है। हाल में ही Porsche ने भी 911 GT3 को भारत में लॉन्‍च कर दिया ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पोर्श 911 GT3 भारत में लॉन्च, कीमत 3.32 करोड़ रुपये

    2. 4-लीटर इंजन, 503 बीएचपी पावर, 4.3 सेकंड में 100 किमी/घंटा

    3. मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स, 10.9 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में कई वाहन निर्माताओं की ओर से स्‍पोर्ट्स कार सेगमेंट में विकल्‍प ऑफर किए जाते हैं। Porsche की ओर से भी हाल में ही नई कार के तौर पर 911 GT3 को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस कार में किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    लॉन्‍च हुई Porsche 911 GT3

    पोर्श की ओर से भारत में स्‍पोर्ट्स कार सेगमेंट में नई 911 जीटी3 कार को औपचारिक तौर पर लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस कार को करैरा से ऊपर और टर्बो एस के नीचे रखा गया है।

    कितना दमदार इंजन

    निर्माता की ओर से इस स्‍पोर्ट्स कार को काफी दमदार इंजन के साथ लॉन्‍च किया गया है। इसमें चार लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पिरेटिड पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस इंजन से 503 बीएचपी की पावर और 450 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस इंजन से कार को सिर्फ 4.3 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्‍पीड भी 311 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।

    कैसे हैं फीचर्स

    पोर्श की ओर से इस कार को स्‍पोर्ट्स कार सेगमेंट में लॉन्‍च किया गया है। इस कार में मैट्रिक्‍स एलईडी हेडलाइट, 20 और 21 इंच के अलॉय व्‍हील्‍स, कस्‍टमाइज्‍ड इंटीरियर, रूफ फिनिश, जीटी स्‍पोर्ट्स स्‍टेयरिंग व्‍हील, वायरलैस चार्जर, 12.6 इंच इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, 10.9 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एबीएस, ईबीडी जैसे कई फीचर्स इस कार में दिए गए हैं।

    खबरें और भी

    कितनी है कीमत

    पोर्श की ओर से 911 जीटी3 को भारत में 3.32 करोड़ रुपये की कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इस कार के बुकिंग को भी शुरू कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Sachin Tendulkar ने स्‍टेडियम में चलाई Porsche 911, क्‍या है खासियत और कितनी है कीमत