Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चीन में पेश हुई नई Suzuki GSX250R, क्या भारत में भी होगी लॉन्च?

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 06:30 PM (IST)

    Suzuki GSX250R: Suzuki ने चीन के बाजार में नई GSX250R बाइक पेश की है। नए लुक, TFT क्लस्टर और 30PS पावर वाले इंजन के साथ आई है। हालांकि, भारत में इसके ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। नई Suzuki GSX250R अब चीन के बाजार में सामने आ चुकी है और संभावना है कि यह जल्द ही ग्लोबल मार्केट में भी कदम रखेगी। Suzuki की Gixxer भारत में बिकने वाली बाइक है। भारतीय बाजार के लिए Gixxers की रिपोर्ट सामने आई हैं लेकिन चीन में अभी-अभी पेश की गई Suzuki GSX250R ऐसी दिखती है जो भारत के लिए उपयुक्त हो सकती है।

    केवल चीनी मार्केट के लिए

    शुरुआत के लिए यह नई GSX260R फिलहाल सिर्फ चीन के लिए है और इसे Suzuki और Haojue द्वारा बनाया गया है। शुरुआत के लिए नई GSX250R ऐसी दिखती है जैसे यह Hayabusa से प्रेरित हो। इसके आगे का हिस्सा थोड़ा बदला गया जिसमें एक नई हेडलाइट और उसके आस-पासकी फेयरिंग शामिल है। साथ ही, पहले लगे हुए फ्रंट इंटिकेटर्स की जगह छोटे विंग्लेट्स जोड़े गए हैं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेयरिंग पर ऊपर की तरफ फ्यूल टैंक के करीब दोबारा लगाया गया है। साथ ही, यह भी संकेत मिलता है कि इस अपडेट में मौजूदा LCD यूनिट की जगह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा।

    क्या भारत में होगी लॉन्च?

    मौजूदा GSX250R यूरोप और अमेरिका के साथ-साथ कई वैश्विक बाजारों में बेची जाती है लेकिन इस कभी भी भारत में कदम नहीं रखा। कंपनी की तरफ से ऐसा कोई संकेत नहीं दिया गया है कि यह भारत में लॉन्च होने वाला है।

    इंजन और पावर

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Suzuki GSX250R के पार्ट्स में RSU टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, मोनो-शॉक रियर सस्पेंशन, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, डुअल चैनल ABS, 17-इंच के अलॉय व्हील्स और मोटे टायर्स शामिल हैं। इसके इंजन से लगभग 30PS की पावर जनरेट की उम्मीद है। ज्यादा टॉप-परफॉर्मेंस के लिए यह VVA के साथ आएगा जबकि इसमें SOHC सेटअप को रखा जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Maruti को टक्कर देने Renault ला रहा है अपनी नई कार, नए फीचर्स के साथ जुलाई में होगी लॉन्च