Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Nissan Gravite हुई CNG में लॉन्‍च, क्‍या है खासियत और कितनी है कीमत

    Updated: Mon, 04 May 2026 02:00 PM (IST)

    वाहन निर्माता निसान की ओर से भारत में बजट एमपीवी के तौर पर Nissan Gravite को सीएनजी के साथ आज लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इसमें कितना दमदा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता निसान की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हाल में ही लॉन्‍च की गई एमपीवी Nissan Gravite को सीएनजी के साथ भी लॉन्‍च कर दिया गया है। इस एमपीवी में किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    लॉन्‍च हुई Nissan Gravite CNG

    निसान की ओर से भारत में आज नई बजट एमपीवी के तौर पर निसान ग्रेवाइट सीएनजी को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एमपीवी को कुछ समय पहले ही भारत में ऑफर किया गया है। जिसके बाद अब इसका सीएनजी वेरिएंट भी लॉन्‍च कर दिया गया है।

    क्‍या है खासियत

    निर्माता की ओर से इस एमपीवी को डीलरशिप के जरिए सीएनजी के साथ ऑफर किया गया है। जिसमें ट्विन सिलेंडर तकनीक को दिया गया है। इसके कारण गाड़ी में सामान रखने की जगह भी मिल जाती है। ट्विन सिलेंडर तकनीक में 25 लीटर पानी की क्षमता के बराबर क्षमता वाले दो सिलेंडर दिए गए हैं।

    कैसे हैं फीचर्स

    निर्माता की ओर से इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी लाइट्स, बॉडी क्‍लैडिंग, क्रूज कंट्रोल, छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, टीपीएमएस, ईएससी, ट्रैक्‍शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। एमपीवी पर तीन साल या एक लाख किलोमीटर की वारंटी को भी दिया जा रहा है। जिसे 10 साल या दो लाख किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है।

    खबरें और भी

    कितना दमदार इंजन

    निसान की ओर से ग्रेवाइट एमपीवी में एक लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया गया है। इससे एमपीवी को 72 पीएस की पावर और 96 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प को भी दिया गया है।

    कितनी है कीमत

    निर्माता की ओर से एमपीवी के सीएनजी वेरिएंट को 83 हजार रुपये की कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। जिसे एमपीवी के अन्‍य वेरिएंट्स के साथ अतिरिक्‍त कीमत देकर लगवाया जा सकता है। निर्माता की ओर से इस एमपीवी के पेट्रोल वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये रखी गई है।

    किनसे है मुकाबला

    निसान ग्रेवाइट को बजट एमपीवी सेगमेंट में लॉन्‍च किया गया है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Ertiga, Renault Triber के साथ होगा।