Nissan Tekton हुई लॉन्च, बेहतरीन फीचर्स के साथ मिला दमदार इंजन, अब होगी Creta, Seltos को टेंशन
वाहन निर्माता निसान की ओर से भारत में नई एसयूवी के तौर पर Nissan Tekton को आज लॉन्च कर दिया गया है। इस एसयूवी में किस तरह के फीचर्स को दिया गया है। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं।

HighLights
निसान टेक्टॉन मिड-साइज एसयूवी भारत में लॉन्च हुई
इसमें दमदार इंजन और कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं
शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.20 लाख रुपये है
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता निसान की ओर से भारतीय बाजार में एसयूवी और एमपीवी सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से आज Nissan Tekton को लॉन्च कर दिया गया है। इस एसयूवी में किस तरह की खासियत दी गई हैं। कितना दमदार इंजन इसमें ऑफर किया गया है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Nissan Tekton हुई लॉन्च
वाहन निर्माता निसान की ओर से भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर नई एसयूवी के तौर पर टेक्टॉन को लॉन्च कर दिया गया है। इस एसयूवी को भारत में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। निसान ने इस एसयूवी को Nissan Patrol से प्रेरित होकर डिजाइन किया है।
कैसे हैं फीचर्स
निर्माता की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें कनेक्टिड एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, 360 डिग्री कैमरा, ड्यूल टोन एक्सटीरियर, Level-2 ADAS, 18 इंच अलॉय व्हील्स, बॉडी क्लैडिंग, पावर्ड टेल गेट, क्रूज कंट्रोल, रियर वाइपर, स्पॉयलर, शार्क फिन एंटीना, रूफ रेल, वायरलैस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, 10.1 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड सीट्स, वायरलैस चार्जर, 48 कलर एंबिएंट लाइट, क्विल्टड सीट, क्विल्टड डैशबोर्ड और डोर ट्रिम, 700 लीटर बूट स्पेस, बिल्ट इन गूगल के साथ 55 से ज्यादा कनेक्टिड कार जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

कितना दमदार इंजन
इस एसयूवी को भी भारतीय बाजार में दो इंजन के विकल्प के साथ ऑफर किया गया है। इसमें T 160 इंजन से 100 पीएस की पावर और 166 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसे सिर्फ छह स्पीड मैनुअल ट्रांंसमिशन के साथ ऑफर किया गया है। जिससे 19.4 किलोमीटर प्रति लीटर तक की माइलेज मिल सकती है। दूसरे विकल्प के तौर पर T280 इंजन दिया गया है। इस इंजन से 164 पीएस की पावर और 280 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसे छह स्पीड मैनुअल और छह स्पीड डीसीटी के साथ ऑफर किया गया है। जिससे 17.8 से 18.5 किलोमीटर प्रति लीटर तक की माइलेज मिल सकती है।

कितनी है कीमत
निसान की इस नई एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू हो रही है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 18.59 लाख रुपये रखी गई है।

किनसे होगा मुकाबला
निसान की ओर से लॉन्च की गई इस एसयूवी को मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया गया है। इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate, Mahindra Scorpio, Tata Harrier और Tata Sierra जैसी एसयूवी के साथ होगा।
