विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आई नई Tata Altroz CNG AMT; बिना क्लच के बदले जाएंगे गियर और डिग्गी में मिलेगी पूरी जगह, कितनी है कीमत

Updated: Tue, 12 May 2026 05:00 PM (IST)

वाहन निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Tata Altroz CNG को ऑफर किया जाता है। अब इस कार को AMT ट्रांसमिशन के साथ भी ऑफर किया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। आइए जानते हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से प्रीमियम हैचबैक कार के तौर पर Tata Altroz CNG को भी ऑफर किया जाता है। इस कार को अब AMT ट्रांसमिशन के साथ लॉन्‍च कर दिया गया है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुई AMT सीएनजी अल्‍ट्रोज

टाटा मोटर्स की ओर से अल्‍ट्रोज कार के सीएनजी वेरिएंट को एएमटी ट्रांसमिशन के साथ भी लॉन्‍च कर दिया गया है। इसके पहले इसके सीएनजी वेरिएंट को सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन में ऑफर किया जा रहा था।

कितना दमदार इंजन

टाटा अल्‍ट्रोज सीएनजी के एएमटी ट्रांसमिशन को 1.2 लीटर iCNG इंजन के साथ ऑफर किया गया है। जिससे इस कार को 73.5 पीएस की पावर और 103 न्‍यूटर मीटर का टॉर्क मिलता है।

कैसे हैं फीचर्स

टाटा की ओर से अल्‍ट्रोज में कई नए फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी डीआरएल, हेडलाइट और कनेक्टिड टेल लाइट्स, 16 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, 360 डिग्री कैमरा, फ्लश डोर हैंडल, तीन टोन इंटीरियर, डी कट स्‍टेयरिंग व्‍हील, क्रूज कंट्रोल, एंबिएंट लाइट, रियर डिफॉगर, रियर वाइपर, रेन सेंसिंग वाइपर, 26.03 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, एयर प्‍यूरीफायर, 26.03 सेमी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, रियल टाइम नेविगेशन,  वायरलेस फोन चार्जर, एक्‍सप्रेस कूल एसी, इलेक्ट्रिक सनरूफ, रियर एसी वेंट जैसे फीचर्स को दिया गया है।

कितनी है कीमत

निर्माता की ओर से इस कार के सीएनजी एएमटी को 8.70 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 10.77 लाख रुपये है।

किनसे होगा मुकाबला

Tata Motors की ओर से Altroz को प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Baleno, Toyota Glanza, Hyundai i20 जैसी कारों के साथ होता है। इनके अलावा इसे कीमत के मामले में कुछ कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी से भी चुनौती मिलती है।