Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Sierra EV हुई लॉन्‍च, मिले बेहतरीन फीचर्स और 600 किमी से ज्‍यादा की रेंज, कितनी है कीमत

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 06:32 PM (IST)

    वाहन निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में Tata Sierra EV को लॉन्‍च कर दिया गया है। इसमें किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितनी दमदार बैटरी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता टाटा की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर Tata Sierra EV को लॉन्‍च कर‍ दिया गया है। इसमें किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितनी दमदार बैटरी और मोटर को दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    लॉन्‍च हुई Tata Sierra EV

    टाटा मोटर्स ने भारत में औपचारिक तौर पर टाटा सिएरा ईवी को लॉन्‍च कर दिया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को मिड साइज इलेक्‍ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया गया है।

    क्‍या है खासियत

    इस एसयूवी में निर्माता की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी रियर लाइट, 18 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, पैनोरमिक सनरूफ, Level-2 ADAS, हेड्स अप डिस्‍प्‍ले, ट्रिपल स्‍क्रीन, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, वायरलैस चार्जर, जेबीएल ऑडियो सिस्‍टम, डॉल्‍बी एटमॉस, एंबिएंट लाइट, छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, रियर व्‍यू कैमरा, 540 डिग्री कैमरा, 622 लीटर का बूट स्‍पेस, 55 लीटर फ्रंक स्‍पेस जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

    कितनी दमदार बैटरी

    निर्माता की ओर से इस एसयूवी को दो बैटरी पैक के विकल्‍प के साथ लॉन्‍च किया गया है। जिसमें 63 और 75 kWh की क्षमता की बैटरी हैं। इनको फुल चार्ज के बाद 665 किलोमीटर (MIDC) तक चलाया जा सकता है। एसयूवी को 5.8 सेकेंड में 100 की स्‍पीड पर चलाया जा सकता है। इसमें ड्यूल मोटर के विकल्‍प दिए गए हैं। जिसके साथ क्‍वाड व्‍हील ड्राइव को दिया गया है। इसमें दी गई मोटर से एसयूवी को 175 किलोवाट की पावर और 340 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जबकि दूसरी मोटर से 103 किलोवाट की पावर और 164 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। 

    कितनी है कीमत

    टाटा मोटर्स की ओर से सिएरा ईवी की एक्‍स शोरूम कीमत 18.79 लाख रुपये रखी गई है। इसकी बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। डिलीवरी को 15 जुलाई से शुरू किया जाएगा।

    किनसे होगा मुकाबला

    भारतीय बाजार में टाटा सिएरा ईवी का सीधा मुकाबला MG Windsor EV, Hyundai Creta Electric, Kia Carens Clavis EV, Mahindra XEV 9e जैसी कारों के साथ होगा।

    यह भी पढ़ें- क्या वाकई 500KM से ज्यादा चलती है Mahindra XEV 9e? सामने आया रेंज का असली सच

    खबरें और भी