Toyota Innova Hycross facelift लॉन्च, बनी भारत की पहली फ्लेक्स फ्यूल हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार
Toyota Innova Hycross Flex-Fuel को 19.59 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है।
-1795610813050_m.webp)
भारत में लॉन्च हुई Toyota Innova Hycross Flex-Fuel हाइब्रिड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में टोयोडा ने अपनी नई Toyota Innova Hycross facelift को लॉन्च कर दिया है। टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट को 19.59 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं, यह भारत की पहली फ्लेक्स फ्यूल हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार है। इसे डिजाइन में हल्के बदलाव और फीचर्स में अपग्रेड के साथ लाया गया है। आइए विस्तार में जानते हैं कि Toyota Innova Hycross facelift को और किन खास फीचर्स साथ लॉन्च किया गया है?
Toyota Innova Hycross Facelift की कीमत
नई Toyota Innova Hycross Facelift की शुरुआती इंट्रोडक्टरी कीमत पेट्रोल GX वेरिएंट के लिए 19.59 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, Flex Fuel Strong Hybrid पावरट्रेन के साथ इसकी शुरुआती कीमत 19.99 लाख रुपये है। इनोवा हाईक्रॉस के फ्लेक्स फ्यूल हाइब्रिड पावरट्रेन को G, GX, VX और ZX वेरिएंट में लेकर आई है। इसके अलावा, GX वेरिएंट पारंपरिक पेट्रोल इंजन के साथ ही ऑफर किया जाएगा।
| Toyota Innova Hycross Facelift वेरिएंट | कीमत (एक्स-शोरूम) |
|---|---|
| G Flex Hybrid | ₹19.99 लाख |
| GX Petrol | ₹19.59 लाख |
| GX Flex Hybrid | ₹23.99 लाख |
| VX Flex Hybrid | ₹28.79 लाख |
| ZX Flex Hybrid | ₹31.99 लाख |
-1795614551377.webp)
Toyota Innova Hycross Facelift का डिजाइन
- टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट के डिजाइन में हल्का बदलाव किया गया है। इसके फ्रंट में पहले से ज्यादा चौड़ी ग्रिल दी गई है। इसमें सिल्वर फिनिश वाले ज्योमेट्रिक एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसके ऊपरी हिस्से में ब्लैक सेक्शन के साथ Toyota का लोगो लगाया गया है। इसके दोनों तरफ ही प्रोजेक्टर LED हेडलैंप्स दिए गए हैं।
- इसके अलावा, हेडलैंप्स में डबल-स्टैक्ड DRLs दिए गए हैं। साथ ही बंपर के दोनों किनारों पर बड़े डार्क हाउसिंग और नीचे सिल्वर फिनिश वाली ट्रिम भी दी गई है। साइड प्रोफाइल में मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स, क्रोम डोर हैंडल और व्हील आर्च क्लैडिंग भी मिलती है। इसके पीछे की तरफ डबल-स्टैक्ड टेललैंप्स, रूफ स्पॉयलर और शार्क फिन एंटीना भी दिया गया है।
- नई Innova Hycross को कुल पांच कलर ऑप्शन में लेकर आया गया है। इसे सुपर व्हाइट, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल, सिल्वर मेटैलिक, एटिट्यूड ब्लैक माइका और ब्लैकिश अगेहा ग्लास फ्लेक कलर में लेकर आया गया है।
स्पेसिफिकेशन | डिटेल्स |
|---|---|
मॉडल | Toyota Innova Hycross Facelift |
इंजन | 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन |
पावरट्रेन | फ्लेक्स फ्यूल स्ट्रॉग हाइब्रिड |
फ्यूल कंपैटिबिलिटी | E20 से E85 |
कंबाइंड सिस्टम पावर | 186 hp |
पेट्रोल इंजन टॉर्क | 191 Nm |
ड्राइविंग मोड | Normal, Eco और Power |
हाइब्रिड सिस्टम | पेट्रोल इंजन + इलेक्ट्रिक मोटर + बैटरी |
इंफोटेनमेंट स्क्रीन | 12.3-इंच |
डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर | 12.3-इंच |
ऑडियो सिस्टम | 9-स्पीकर JBL सिस्टम |
फ्रंट सीट्स | वेंटिलेटेड सीट्स |
दूसरी रो की सीटें | पावर्ड ओटोमन सीट्स |
सनरूफ | पैनोरमिक सनरूफ |
क्लाइमेट कंट्रोल | डुअल-जोन ऑटोमैटिक |
सेफ्टी पैकेज | Toyota Safety Sense |
एयरबैग | 6 SRS एयरबैग |
ADAS फीचर्स | प्री-कोलिजन सिस्टम, डायनामिक रडार क्रूज कंट्रोल, लेन ट्रेस असिस्ट |
अन्य सेफ्टी फीचर्स | रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट |
वेरिएंट | G, GX, VX और ZX |
शुरुआती कीमत | ₹19.99 लाख (Flex Hybrid, एक्स-शोरूम) |
कलर ऑप्शन | सुपर व्हाइट, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल, सिल्वर मेटैलिक, एटिट्यूड ब्लैक माइका, ब्लैकिश अगेहा ग्लास फ्लेक |
-1795611669927.webp)
Toyota Innova Hycross Facelift का इंटीरियर
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट के केबिन में कई बदलाव किए गए हैं। इसमें सबसे बड़ा बदलाव इसके डिस्प्ले सेटअप में किया गया है। इसमें 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और लगभग इसी साइज का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इतना ही नहीं, केबिन को पियानो ब्लैक डोर ट्रिम और अपडेटेड रियर टेबल के साथ और भी बेहतर बनाया गया है।
-1795614106338.webp)
नई इनोवा हाइक्रॉस को अब दो तरह के सीटिंग लेआउट में लेकर आया गया है। इसका एक एक 7-सीटर, जिसमें बीच की लाइन में कैप्टन सीटें दी गई है और दूसरा 8-सीटर, जिसमें बीच की लाइन में बेंच सीट दी गई है।
-1795614121760.webp)
Toyota Innova Hycross Facelift के फीचर्स
- नई Innova Hycross में दिए गए फीचर्स की बात करें तो इसे और भी बेहतर कर दिया गया है। इसके दूसरी रो में पावर्ड ओटोमन सीट्स, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स और आठ-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ मेमोरी फंक्शन फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और सबवूफर के साथ 9-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम को भी दिया गया है।
- वहीं, ड्राइवर सीट में मेमोरी फंक्शन के साथ 8-वे पावर एडजस्टमेंट और को-ड्राइवर सीट में 4-वे पावर एडजस्टमेंट की सुविधा है। तीनों रो के यात्रियों के लिए USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिए गए हैं। इसके अलावा, डैशबोर्ड व डोर पैनल पर एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है।
सेफ्टी फीचर्स
- नई टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पहले से बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स से लैस किया गया है। इसमें टोयोटा सेफ्टी सेंस (Toyota Safety Sense) पैकेज दिया गया है। इसमें प्री-कोलिजन सिस्टम, डायनेमिक रडार क्रूज कंट्रोल और लेन ट्रेस असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
- इसमें Level-2 Plus ADAS पैकेज दिया गया है। इसमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल (ACC), लेन कीप असिस्ट (LKA), लेन डिपार्चर वॉर्निंग (LDW), ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB), ऑटोमैटिक हाई बीम असिस्ट और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
- इसके अलावा, लोगों की सेफ्टी को और बेहतर करने के लिए 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स दिए गए हैं।
Toyota Innova Hycross: वेरिएंट-वाइज फीचर्स
वेरिएंट | फ्यूल टाइप | अधिकतम पावर | इंजन क्षमता | प्रमुख फीचर्स |
|---|---|---|---|---|
ZX | पेट्रोल-हाइब्रिड | 197.13 HP | 1994cc TNGA | डुअल फंक्शन DRLs, 18-इंच अलॉय व्हील्स, पावर्ड ओटोमन सीट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, Toyota Safety Sense |
VX | पेट्रोल-हाइब्रिड | 197.13 HP | 1992cc TNGA | पैनोरमिक सनरूफ, 12.3-इंच डिस्प्ले ऑडियो, पैडल शिफ्टर्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 17-इंच अलॉय व्हील्स |
GX | पेट्रोल-हाइब्रिड | 197.13 HP | 1988cc TNGA | 5वीं जनरेशन सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम, प्रोजेक्टर LED हेडलैंप, 17-इंच अलॉय व्हील्स, स्मार्ट एंट्री, रिवर्स पार्किंग कैमरा |
G-SLF | पेट्रोल-हाइब्रिड | 197.13 HP | 1990cc TNGA | 5वीं जनरेशन सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम, प्रोजेक्टर LED हेडलैंप, फुल LED रियर कॉम्बिनेशन लैंप, स्पीड लिमिटिंग फंक्शन, फ्रंट और रिवर्स पार्किंग सेंसर |
GX | पेट्रोल | 127 kW | 1987cc TNGA | 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन, डायरेक्ट शिफ्ट CVT, 17-इंच अलॉय व्हील्स, स्मार्ट एंट्री, रिवर्स पार्किंग कैमरा |
E20 से E85 तक चलेगी नई फ्लेक्स फ्यूल हाइब्रिड कार
- नई Toyota Innova Hycross Facelift में दिया गया सबसे पड़ा अपडेट E85 फ्लेक्स फ्यूल स्ट्रॉग हाइब्रिड (E85 Flex Fuel Strong Hybrid) पावरट्रेन है। इसे आप 20 से 85 प्रतिशत तक के एथेनॉल ब्लेंड वाले फ्यूल पर चला सकते हैं। इसकी वजह से यह MPV फ्यूल कंपैटिबिलिटी पहले के E20 सपोर्ट से काफी आगे बढ़ गई है।
- नई इनोवा हाईक्रॉस में 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है। यह इंजन इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी के साथ मिलकर काम करता है। यह सब मिलकर कुल 186hp की पावर जनरेट करेंगे। वहीं, इसका पेट्रोल इंजन 191Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें नॉर्मल, इको और पावर जैसे तीन ड्राइविंग मोड भी दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- Suzuki की दूसरी इलेक्ट्रिक कार Ignis EV हुई पेश, 26kWh बैटरी और 90hp के साथ मिलेगी 310Km तक की रेंज
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।