विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Yamaha Aerox E भारत में लॉन्‍च हुआ, लुक और कड़क फीचर्स के साथ मचेगा भौकाल

Updated: Wed, 08 Jul 2026 02:00 PM (GMT+05:30)

भारत में इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से नए वाहनों को पेश और लॉन्‍च किया जा रहा है। Yamaha की ओर से ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर और मोटरसाइकिल मांग लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से अलग अलग सेगमेंट में कई वाहनों की बिक्री की जाती है। साथ ही नए स्‍कूटर और मोटरसाइकिल को निर्माताओं की ओर से पेश और लॉन्‍च किया जा रहा है। इसी क्रम में यामाहा की ओर से भी प्रीमियम इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर सेगमेंट में नए Yamaha Aerox E को लॉन्‍च कर दिया है। इस स्‍कूटर में किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितनी दमदार बैटरी और मोटर दी गई है। सिंगल चार्ज में इसे कितने किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुआ स्‍कूटर

यामाहा की ओर से भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर नए इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर Yamaha Aerox E को लॉन्‍च कर दिया है। निर्माता की ओर से इसकी कीमत की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है।

yamaha aerox e jagran 21077

क्‍या है खासियत

निर्माता की ओर से इस स्‍कूटर में एलईडी हेडलाइट, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, ईको, स्‍टैंडर्ड, पावर और बूस्‍ट मोड दिया है। साथ ही इस स्‍कूटर में ABS, आगे और पीछे डिस्‍क ब्रेक, 14 इंच अलॉय व्‍हील्‍स और ब्‍लूटूथ कनेक्‍टिविटी जैसे फीचर्स को दिया गया है।

कितनी दमदार बैटरी

यामाहा की ओर से इस स्‍कूटर को 1.5 kWh की दो रिमूवेबल बैटरी दी गई हैं। जिसके साथ 9.5 KWh की मोटर मिलती है। इस मोटर से स्‍कूटर को 12.9 हॉर्स पावर और 48 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। सिंगल चार्ज में स्‍कूटर को 117 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्‍पीड 95.5 किलोमीटर प्रति घंटे तक है।

yamaha aerox e jagran 21078

कितनी है कीमत

इस स्‍कूटर को यामाहा की ओर से प्रीमियम इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर सेगमेंट में ऑफर किया गया है। इसे 2.82 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है।

यह भी पढ़ें-