Araria vidhan sabha Chunav Result: अररिया में कांग्रेस ने जेडीयू को पीछे छोड़ा, अभी फाइनल रिजल्ट बाकी, LIVE
अररिया विधानसभा सीट पर इस बार 10 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें कांग्रेस के मौजूदा विधायक अबिदुर रहमान, जेडीयू की शगुफ्ता अजीम और जन सुराज पार्टी की फरहत आरा बेगम शामिल हैं। त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना है, क्योंकि महागठबंधन और एनडीए के वोट बंटने से टक्कर कड़ी हो सकती है। 2020 में कांग्रेस के अबिदुर रहमान ने जेडीयू की शगुफ्ता अजीम खान को हराया था।

डिजिटल डेस्क, अररिया विधानसभा (अररिया)। अररिया लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली अररिया विधानसभा सीट (Araria Vidhan sabha Chunav result) पर इस बार के चुनाव में कुल 10 प्रत्याशी सियासी रण में हैं।
अररिया विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक अबिदुर रहमान (Abidur Rahman) कांग्रेस की टिकट से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके प्रतिद्वंदी के रूप में JDU प्रत्याशी शगुफ्ता अजीम (Shagufta Azim), जन सुराज पार्टी से फरहत आरा बेगम (FARHAT ARA BEGUM) व अन्य प्रत्याशी मैदान में हैं।
Araria Vidhan sabha Chunav result LIVE Updates-
अररिया विधानसभा सीट पर बीस राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है, जिसमें जेडीयू प्रत्याशी शगुफ्ता अजीम 2406 वोटों से पीछे चल रही हैं। वहीं पहले स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी अबिदुर रहमान बने हुए हैं। अब तक के परिणामों में शगुफ्ता को 57012 वोट और अबिदुर रहमान को 59418 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर एआईएमआईएम प्रत्याशी मो. मंजूर आलम 33267 वोट हासिल कर चुके हैं।
प्रत्येक राउंड में कितने मिले वोट (जेडीयू vs कांग्रेस)
| राउंड | शगुफ्ता अजीम (जेडीयू) | अबिदुर रहमान (कांग्रेस) |
| पहला | 4612 | 2028 |
| दूसरा | 4947 | 789 |
| तीसरा | 2955 | 2480 |
| चौथा | 3350 | 2711 |
| पांचवाँ | 3562 | 1509 |
| छठा | 5489 | 1426 |
| सातवाँ | 3989 | 1591 |
| आठवाँ | 3147 | 1591 |
| नौवाँ | 1754 | 4326 |
| दसवाँ | 608 | 5321 |
| ग्यारहवाँ | 1596 | 4301 |
| बारहवाँ | 2965 | 2347 |
| तेरहवाँ | 1278 | 4511 |
| चौदहवाँ | 654 | 4912 |
| पंद्रहवाँ | 3617 | 1601 |
| सोलहवाँ | 4525 | 2045 |
| सत्रहवाँ | 3040 | 2685 |
| अठारहवाँ | 2346 | 3045 |
| उन्नीसवाँ | 2369 | 3025 |
| बीसवाँ | 1346 | 5618 |
| इक्कीसवाँ | - | - |
| बाईसवाँ | - | - |
| तेईसवाँ | - | - |
| चौबीसवाँ | - | - |
| पच्चीसवाँ | - | - |
| छब्बीसवाँ | - | - |
| सत्ताईसवाँ | - | - |
| अट्ठाईसवाँ | - | - |
| उनतीसवाँ | - | - |
त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना
अररिया सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला की संभावना है। यहां भी महागठबंधन और एनडीए के कोर वोट में बिखराव हुआ है। ऐसे में दोनों गठबंधन में मुकाबले का टक्कर होगा।
चुनाव 2020 का परिणाम
अररिया विधानसभा सीट का जिला अररिया लगता है और ये अररिया लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली सीट है। अररिया विधानसभा सीट पर 2020 में कांग्रेस प्रत्याशी अबिदुर रहमान लगातार दूसरी बार विजयी रहे थे। इन्हें कुल 103054 वोट मिले थे। वहीं, इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जेडीयू प्रत्याशी शगुफ्ता अजीम खान थीं, जिन्हें 55118 वोट मिले थे। दोनों के बीच का अंतर 47936 था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।