विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DPS समेत भागलपुर के 24 निजी स्कूलों को नोटिस! अपार आईडी व आधार मैपिंग में लापरवाही पर शिक्षा विभाग का कड़ा एक्शन

Published: Thu, 10 Sep 2026 01:26 PM (IST)

Bhagalpur Private Schools Notice: भागलपुर शिक्षा विभाग ने आधार मैपिंग और अपार आईडी निर्माण में लापरवाही बरतने पर 24 निजी ...और पढ़ें

Bhagalpur Private Schools Notice: यू-डायस पर आधार मैपिंग और अपार आईडी में लापरवाही, भागलपुर के 24 निजी स्कूलों को शिक्षा विभाग का नोटिस

Bhagalpur Private Schools Notice: यू-डायस पर आधार मैपिंग और अपार आईडी में लापरवाही, भागलपुर के 24 निजी स्कूलों को शिक्षा विभाग का नोटिस

HighLights

  1. भागलपुर के 24 निजी स्कूलों को शिक्षा विभाग का नोटिस।

  2. आधार मैपिंग और अपार आईडी निर्माण में लापरवाही का आरोप।

  3. 12 सितंबर को साक्ष्य सहित समीक्षा बैठक में तलब किया गया।

जागरण संवाददाता, भागलपुर।  bhagalpur private schools notice जिले के निजी विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं की आधार मैपिंग और 'अपार' (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) आईडी निर्माण कार्य में बरती जा रही गंभीर शिथिलता पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है।

भारत सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में लगातार कोताही बरतने के आरोप में समग्र शिक्षा अभियान (एसएसए) के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) महेश प्रसाद ने जिले के 24 प्रतिष्ठित निजी विद्यालयों के निदेशकों, प्राचार्यों और प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

  • यू-डायस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं की आधार मैपिंग और 'अपार' (APAAR) आईडी बनाने में ढिलाई पर शिक्षा विभाग सख्त

  • डीपीएस भागलपुर, आनंद राम ढांढनियां और सेंट जोसेफ समेत जिले के 24 नामी निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी

  • बार-बार बैठकों और चेतावनियों के बावजूद प्रगति न दिखने पर डीपीओ (एसएसए) महेश प्रसाद ने जताई कड़ी नाराजगी

  • 12 सितंबर को सुबह 11:30 बजे साक्ष्य सहित समीक्षा बैठक में तलब; अनुपस्थित रहने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी

विभागीय समीक्षा के दौरान यह उजागर हुआ कि यू-डायस (UDISE+) पोर्टल पर बच्चों के विवरण के सत्यापन, आधार मैपिंग और विशिष्ट अपार आईडी जेनरेशन की स्थिति जिले के कई बड़े निजी विद्यालयों में बेहद निराशाजनक और असंतोषजनक है।

विभाग द्वारा इस संबंध में पूर्व में कई समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं और लिखित पत्राचार के माध्यम से कार्य को तय समय-सीमा में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके संबंधित स्कूलों के प्रबंधन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, जिस पर डीपीओ ने गहरा असंतोष और नाराजगी व्यक्त की है।

नोटिस पाने वाले 24 निजी विद्यालयों की सूची

शिक्षा विभाग की ओर से जिन 24 निजी स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें शहरी व ग्रामीण अंचलों के कई बड़े संस्थान शामिल हैं:

  1. दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) भागलपुर, सबौर

  2. फ्लोरेंस पब्लिक स्कूल, कहलगांव

  3. संत पथिक विद्यालय, शाहकुंड

  4. आवासीय ज्ञान निकेतन, नगर निगम

  5. सावित्री पब्लिक स्कूल, नवगछिया

  6. सर्वोदय बाल विकास केंद्र, सन्हौला

  7. मेंटरिंग जुबिलेंट पब्लिक स्कूल, सुल्तानगंज

  8. रणविजय शोभा विद्या विहार, रिक्शाडीह-महेशपुर

  9. न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल, जगदीशपुर

  10. गोएथल्स पब्लिक स्कूल, नाथनगर

  11. ओपन माइंड्स भागलपुर, जगदीशपुर

  12. आनंद राम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर, नगर निगम

  13. स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर, नारायणपुर

  14. एम.डी. टॉप टेन एकेडमी, सन्हौला

  15. बाल भारती विद्यालय, नवगछिया

  16. एसकेपी विद्या विहार, नगर निगम

  17. सेंट जोसेफ स्कूल, नगर निगम

  18. हैप्पी वैली स्कूल, सबौर

  19. दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल, सबौर

  20. आनंद पब्लिक स्कूल, सबौर

  21. ज्ञान वाटिका विद्यालय, नवगछिया

  22. नेशनल चिल्ड्रेन एकेडमी, सुल्तानगंज

  23. एमएसएच टेक पब्लिक स्कूल, धुआबाई, सन्हौला

  24. डिवाइन हैप्पी स्कूल, नगर निगम

12 सितंबर को साक्ष्य के साथ हाजिर होने का आदेश

डीपीओ महेश प्रसाद ने नोटिस जारी करते हुए सभी 24 चिन्हित विद्यालयों के प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे आगामी 12 सितंबर को सुबह 11:30 बजे समग्र शिक्षा कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। बैठक में स्कूल संचालकों को अब तक किए गए कार्यों का संपूर्ण भौतिक व डिजिटल साक्ष्य (प्रमाण) साथ लेकर आना होगा।

विभाग ने दो-टूक चेतावनी दी है कि समीक्षा बैठक से अनुपस्थित रहने वाले या संतोषजनक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने में विफल रहने वाले विद्यालयों के विरुद्ध शिक्षा विभाग के नियमों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही यू-डायस पोर्टल पर दर्ज उनके सभी आंकड़ों की गहन तकनीकी जांच कराई जाएगी, ताकि आंकड़ों में किसी भी तरह की हेराफेरी पकड़ी जा सके।