Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhagalpur Voting Percentage: भागलपुर में 67% मतदान, नाथनगर, सुल्तानगंज, कहलगांव और पीरपैंती ने तोड़े सारे रिकार्ड

    By Abhishek Prakash Edited By: Alok Shahi
    Updated: Wed, 12 Nov 2025 04:06 AM (IST)

    Bhagalpur Voting Percentage 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भागलपुर जिले का ओवरआल मतदान 67.5 प्रतिशत रहा, जो बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मुकाबले 10 प्रतिशत अधिक है। यहां 2020 में 57.7 प्रतिशत मतदान हुआ था। खास बात यह रही कि नाथनगर, सुल्तानगंज, कहलगांव और पीरपैंती ने आजादी के बाद के सारे मतदान रिकार्ड तोड़ डाले। सबसे अधिक मतदान कहलगांव विधानसभा में 72.83 प्रतिशत रहा, जबकि सबसे कम भागलपुर विधानसभा में 56.42 प्रतिशत वोट पड़े।

    Hero Image

    Bhagalpur Voting Percentage 2025: बिहार चुनाव 2025 में भागलपुर जिले का ओवरआल मतदान 67.5 प्रतिशत रहा।

    अभिषेक प्रकाश, भागलपुर। Bhagalpur Voting Percentage 2025 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। भागलपुर जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर जिले का ओवरआल मतदान 67.5 प्रतिशत रहा, जो बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मुकाबले 9.8 प्रतिशत अधिक है। 2020 में 57.7 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसबार खास बात यह रही कि जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों नाथनगर, सुल्तानगंज, कहलगांव और पीरपैंती ने आजादी के बाद के सारे मतदान रिकार्ड तोड़ डाले।जो यह दिखाता है कि जिले में सभी जगहों पर एग्रेसिव पोलिंग रही।

    चुनाव आयोग की वोटर टर्नआउट ऐप रिपोर्ट के मुताबिक, शाम 7 बजे तक नाथनगर विधानसभा में 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह यहां का अब तक का सर्वाधिक मतदान प्रतिशत है। 1995 में यहां 63.3 प्रतिशत मतदान हुआ था।

    सुल्तानगंज विधानसभा में इस बार 65.43 प्रतिशत वोटिंग हुई, जो स्वतंत्रता के बाद पहली बार 65 प्रतिशत के पार पहुंची है। इससे पहले 1969 में यहां 60.82 प्रतिशत मतदान हुआ था।

    कहलगांव विधानसभा में भी मतदाताओं ने नया इतिहास रचा। यहां इस बार 72.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक का सर्वोच्च आंकड़ा है। इससे पहले 1990 में यहां 69.2 प्रतिशत मतदान हुआ था।

    पीरपैंती विधानसभा में भी रिकॉर्ड तोड़ उत्साह देखने को मिला। यहां 71.43 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 2020 के चुनाव में यह मात्र 63.2 प्रतिशत था।

    जिले की छह सीटों पर गुड वोटिंग, भागलपुर में 60 प्रतिशत से कम मतदान

    भागलपुर जिले की सात में से छह विधानसभा क्षेत्रों में इस बार गुड वोटिंग दर्ज की गई, जहां सभी जगहों पर 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। लेकिन भागलपुर विधानसभा एक बार फिर 60 प्रतिशत का आंकड़ा पार नहीं कर पाई।

    चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में सबसे अधिक मतदान कहलगांव विधानसभा में 72.83 प्रतिशत रहा, जबकि सबसे कम भागलपुर विधानसभा में 56.42 प्रतिशत वोट पड़े। हालांकि यह पिछली बार की तुलना में 7.52 प्रतिशत अधिक है।

    वर्ष 2000 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद यह सबसे अधिक मतदान है। उस समय यहां 57.4 प्रतिशत वोट पड़े थे, जबकि 2020 में मात्र 48.9 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था। इस बार मतदाताओं में उत्साह तो दिखा, लेकिन शहरी उदासीनता अब भी बनी रही।

    भागलपुर विधानसभा
    वर्ष
    मतदान प्रतिशत
    1951
    44.27%
    1957
    40.39%
    1962
    55.31%
    1967
    60.94%
    1969
    62.57%
    1972
    51.20%
    1977
    42.50%
    1980
    49.60%
    1985
    62.00%
    1990
    54.60%
    1995
    56.80%
    2000
    57.40%
    2005 (फरवरी)
    57.40%
    2005 (अक्टूबर)
    43.90%
    2010
    43.00%
    2014 (उपचुनाव)
    55.50%
    2015
    48.20%
    2020
    48.90%
    ---
    //Bबिहपुर विधानसभा//B
    वर्ष
    मतदान प्रतिशत
    1951
    51.87%
    1957
    53.13%
    1962
    54.56%
    1967
    64.72%
    1969
    73.18%
    1972
    48.32%
    1977
    51.30%
    1980
    61.60%
    1985
    56.40%
    1990
    64.30%
    1995
    61.80%
    2000
    63.80%
    2005 (फरवरी)
    55.80%
    2005 (अक्टूबर)
    44.30%
    2010
    56.10%
    2015
    58.20%
    2020
    58.20%
    ---
    //Bनाथनगर विधानसभा//B
    वर्ष
    मतदान प्रतिशत
    1951
    47.52%
    1962
    29.55%
    1967
    50.52%
    1969
    55.75%
    1972
    54.23%
    1977
    48.70%
    1980
    61.00%
    1985
    61.40%
    1990
    63.20%
    1995
    63.50%
    2000
    61.70%
    2005 (फरवरी)
    47.70%
    2005 (अक्टूबर)
    46.30%
    2010
    50.30%
    2015
    56.60%
    2019 (उपचुनाव)
    43.20%
    2020
    61.70%
    ---
    //Bसुल्तानगंज विधानसभा//B
    वर्ष
    मतदान प्रतिशत
    1951
    56.05%
    1957
    50.56%
    1962
    57.97%
    1967
    60.69%
    1969
    60.82%
    1972
    52.80%
    1977
    54.60%
    1980
    52.60%
    1985
    47.70%
    1990
    52.60%
    1995
    60.40%
    2000
    59.90%
    2005 (फरवरी)
    45.50%
    2005 (अक्टूबर)
    41.40%
    2010
    46.90%
    2015
    50.20%
    2020
    52.00%
    ---
    //Bगोपालपुर विधानसभा//B
    वर्ष
    मतदान प्रतिशत
    1951
    चुनाव नहीं हुआ
    1957
    49.91%
    1962
    53.92%
    1967
    62.62%
    1969
    66.50%
    1972
    60.88%
    1977
    62.95%
    1980
    60.80%
    1985
    62.31%
    1990
    65.44%
    1995
    62.21%
    2000
    69.73%
    2005 (फरवरी)
    53.30%
    2005 (अक्टूबर)
    45.40%
    2010
    56.08%
    2015
    53.83%
    2020
    60.21%
    ---
    //Bकहलगांव विधानसभा//B
    वर्ष
    मतदान प्रतिशत
    1951
    51.62%
    1957
    62.77%
    1962
    50.00%
    1967
    56.49%
    1969
    60.82%
    1972
    50.16%
    1977
    51.40%
    1980
    66.40%
    1985
    58.40%
    1990
    69.20%
    1995
    61.80%
    2000
    59.90%
    2005 (फरवरी)
    53.60%
    2005 (अक्टूबर)
    50.20%
    2010
    51.30%
    2015
    57.50%
    2020
    63.20%
    ---
    //Bपीरपैंती विधानसभा//B
    वर्ष
    मतदान प्रतिशत
    1951
    52.79%
    1957
    49.76%
    1962
    53.07%
    1967
    57.75%
    1969
    62.50%
    1972
    47.60%
    1977
    56.70%
    1980
    64.50%
    1985
    62.70%
    1990
    63.10%
    1995
    62.90%
    2000
    62.50%
    2005 (फरवरी)
    52.90%
    2005 (अक्टूबर)
    51.10%
    2010
    48.40%
    2015
    57.70%
    2020
    63.20%