विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर: गंगा पथ व ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का SIA 45 दिनों में होगा पूरा; PM मोदी से शिलान्यास की तैयारी में जुटा प्रशासन

Published: Fri, 23 Oct 2026 12:46 PM (GMT+05:30)

Bhagalpur Mega Projects PM Visit: भागलपुर जिला प्रशासन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22 नवंबर को संभावित यात्रा के लिए सक्रिय ...और पढ़ें

Bhagalpur Mega Projects PM Visit: पीएम मोदी के संभावित कार्यक्रम में भागलपुर से जुड़े दो ड्रीम प्रोजेक्ट्स।

Bhagalpur Mega Projects PM Visit: पीएम मोदी के संभावित कार्यक्रम में भागलपुर से जुड़े दो ड्रीम प्रोजेक्ट्स।

HighLights

  1. पीएम मोदी की संभावित भागलपुर यात्रा की तैयारी तेज।

  2. गंगा पथ और ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का होगा शिलान्यास।

  3. 45 दिनों में सामाजिक प्रभाव आकलन पूरा करने का निर्देश।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Mega Projects PM Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22 नवंबर को संभावित बिहार यात्रा को लेकर भागलपुर का जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय और अलर्ट मोड में आ गया है। प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के दौरान भागलपुर के दो सबसे बड़े और बहुप्रतीक्षित मेगा प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास की उच्च स्तरीय तैयारी शुरू कर दी गई है।

इन दो अहम परियोजनाओं में गंगा पथ परियोजना और सुल्तानगंज स्थित अजगैवीनाथ धाम ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट शामिल हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी ने आधिकारिक पत्र जारी कर सभी संबंधित विभागों को तय समय सीमा में प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।

45 दिनों में SIA पूरा करने का कड़ा निर्देश, नोडल अफसर तैनात

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि गंगा पथ परियोजना तथा सुल्तानगंज स्थित अजगैवीनाथ धाम ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के सभी भू-अर्जन व प्राथमिक कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। दोनों मेगा प्रोजेक्ट्स में सामाजिक प्रभाव आकलन (सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट - SIA) के कार्य को हर हाल में आगामी 45 दिनों के भीतर पूरा कराने का लक्ष्य तय किया गया है।

 

भागलपुर के दो मेगा प्रोजेक्ट: एक नजर में

 

  • प्रोजेक्ट 1: गंगा पथ परियोजना (मरीन ड्राइव की तर्ज पर)।

  • प्रोजेक्ट 2: सुल्तानगंज स्थित अजगैवीनाथ धाम ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट।

काम में किसी भी तरह की प्रशासनिक शिथिलता न रहे, इसके लिए सहायक भू-अर्जन पदाधिकारी उदय शंकर मिश्र को अधिकृत रूप से नामित किया गया है। वे दोनों एजेंसियों के साथ निरंतर समन्वय बनाकर समय पर रिपोर्ट तैयार कराना सुनिश्चित करेंगे।

पटना की दो प्रतिष्ठित एजेंसियां करेंगी जमीनी प्रभाव का आकलन

आधिकारिक आदेश के अनुसार, दोनों परियोजनाओं के सामाजिक प्रभाव आकलन के लिए राज्य स्तर की दो शीर्ष संस्थाओं का चयन किया गया है। सुल्तानगंज के अजगैवीनाथ धाम ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए चयनित एजेंसी 'आद्री (ADRI), पटना' को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, शहर की लाइफलाइन बनने जा रही गंगा पथ परियोजना के सामाजिक प्रभाव के अध्ययन की जिम्मेदारी 'ललित नारायण मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक डेवलपमेंट एंड सोशल चेंज, पटना' को दी गई है।

नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे इन दोनों एजेंसियों से नियमित संपर्क साधकर निर्धारित 45 दिनों की अवधि में संपूर्ण एसआईए रिपोर्ट जिला प्रशासन को समर्पित कराएं, ताकि प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम से पूर्व जमीन अधिग्रहण व शिलान्यास की सभी औपचारिकताएं धरातल पर पूरी हो सकें।

 

यह भी पढ़ें- बिहार में मखाना के साथ होगी मछली पालन की एकीकृत खेती; BAU सबौर के 11 संस्थानों को मिले ₹1.05 करोड़