महानंदा एक्सप्रेस हादसे के बाद कार्रवाई, लोको पायलट को ट्रेन से उतारा; ब्लड टेस्ट भी कराया, दानापुर तलब
महानंदा एक्सप्रेस हादसे के बाद आरा जंक्शन पर लोको पायलट यूएस पांडेय को हटा दिया गया और उनका ब्लड टेस्ट ...और पढ़ें
-1788682572361_m.webp)
महानंदा एक्सप्रेस को पटरी पर लाने का चल रहा प्रयास। वीडियो ग्रैब
HighLights
महानंदा एक्सप्रेस हादसे के बाद लोको पायलट यूएस पांडेय को हटाया गया।
आरा जंक्शन पर लोको पायलट का ब्लड टेस्ट भी कराया गया।
रेलवे अधिकारी घटना के कारणों की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।
जागरण संवाददाता, आरा। दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन पर महानंदा एक्सप्रेस के हादसे के बाद रेलवे ने कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद ट्रेन के लोको पायलट यूएस पांडेय को आरा जंक्शन पर ही उतार दिया गया।
इसके बाद आरा से रवाना होने वाली जयनगर एक्सप्रेस के इंजन को महानंदा एक्सप्रेस में जोड़कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। हादसे के बाद लोको पायलट यूएस पांडेय का ब्लड टेस्ट भी कराया गया है।
रेलवे अधिकारियों की टीम घटना की जांच में जुटी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और परिचालन के दौरान किसी स्तर पर चूक हुई या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।
इस संबंध में ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मियों से पूछताछ की जा रही है। रेलवे अधिकारियों द्वारा मेमो, ड्यूटी और परिचालन से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लोको पायलट की लापरवाही आई सामने
वहीं हादसे के मामले में पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि प्रथमदृष्टया सबसे बड़ी लापरवाही लोको पायलट की सामने आ रही है।
मामले में ट्रेन के दोनों लोको पायलटों को दानापुर बुलाया गया है। रेड सिगनल होने के बाद ट्रेन को कैसे बढ़ाया गया है। वहां उनसे पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ और जांच की जाएगी।
इसके अलावा आरा जंक्शन पर ड्यूटी में तैनात स्टेशन प्रबंधक और अन्य कर्मियों की भूमिका की भी जांच होगी। स्टेशन प्रबंधक की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रेलवे पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।
यह भी पढ़ें- भोजपुर में महानंदा एक्सप्रेस के बेपटरी होने से 10 से अधिक ट्रेनें प्रभावित, पटना-आरा रेलखंड पर यात्री रहे परेशान
यह भी पढ़ें- बक्सर जाना था, सासाराम रूट पर कैसे पहुंची महानंदा एक्सप्रेस? सामने आया आरा हादसे का कारण
यह भी पढ़ें- बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतरीं, बाल-बाल बची यात्रियों की जान
