Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Vidhan sabha Chunav Result : दरभंगा, समस्तीपुर, पं. चंपारण, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा और खगड़िया के सभी सीटों पर पल-पल बदलते समीकरण

    By Dharmendra SinghEdited By: Dharmendra Singh
    Updated: Fri, 14 Nov 2025 11:56 AM (IST)

    Bihar Vidhan sabha Chunav Result : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की गिनती जारी है। कई सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। दरभंगा जिले के अलीनगर विधानसभा सीट से मैथिली ठाकुर 4113 से आगे चल रही हैं । बता दें कि दरभंगा के सभी 10 विधानसभा में नौ में एनडीए आगे है। वहीं कुछ अन्य जिलों की सीटों पर एनडीए और महागठबंधन दोनों में कांटे की टक्कर है। कही एनडीए तो कहीं महागठबंध आगे है। 

    Hero Image

    दरभंगा में मतगणना केंद्र जुटे पदाधिकारी। जागरण

    डिजिटल डेस्क, दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 के तहत दरभंगा, समस्तीपुर, पश्चिम चंपारण, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा और खगड़िया जिलों की सभी विधानसभा सीटों पर रुझान और नतीजों की अपडेट लगातार जारी है। दरभंगा जिले में 10 विधानसभा सीटें, समस्तीपुर में 10, पश्चिमी चंपारण में नौ, सहरसा में तीन, सुपौल में पांच, मधेपुरा में चार और खगड़िया में चार विधानसभा सीटें हैं। मतगणना के साथ ही अंतर बदल रहा है, इसलिए बने रहिए हमारे साथ चुनावी नतीजों की सबसे सटीक और तेज अपडेट के लिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा जिले के विधानसभा सीटों का परिणाम 

    दरभंगा के सभी 10 विधानसभा में नौ में एनडीए आगे है। अलीनगर से मैथली ठाकुर 4113  मतों  से आगे चल रहीं हैं। दरभंगा नगर दरभंगा शहरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी संजय सरावगी 12 राउंड मे 16731 मत से आगे हैं। दरभंगा के जाले विधानसभा से जीवेश कुमार  2,024 मत से आगे चल रहे हैं। दरभंगा जिले के गौड़ाबोराम  विधानसभा से भाजपा के  सुजीत कुमार 781 मत से आगे हैं। दरभंगा कुशेश्वरस्थान  विधानसभा से जदयू के अतिरेक कुमार 373 मत से आगे हैं।

    पश्चिम चंपारण जिले में मंत्री रेणु देवी व धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह पीछे 

    बेतिया में बिहार सरकार की मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री रेणु देवी पांचवें चक्र की गिनती में 1570 मतों से पीछे चल रही है। कांग्रेस के वसी अहमद को 15215 मिले हैं। नगर निगम की मेयर गरिमा देवी सिकरिया के पति रोहित सिकारिया निर्दलीय उम्मीदवार को पांचवें चक्र की गिनती में7543 मिले हैं। बगहा में भाजपा के राम सिंह कांग्रेस के जयेश मंगल सिंह आगे चल रहे हैं। वाल्मीकि नगर के जदयू विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह 993 मतों से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के सुरेंद्र कुशवाहा को 35115 मत मिले हैं। नौवे चक्र की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी ने बढ़त बना लिया है। नरकटियागंज में भाजपा के संजय पांडे के मालिक राजद प्रत्याशी दीपक यादव से 508 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं लौरिया में भाजपा के विनय बिहारी महागठबंधन के प्रत्याशी रण कौशल प्रताप सिंह से 70 मतों से आगे चल रहे हैं। प्रथम चक्र की गिनती में विनय बिहारी को 3808 मत मिले हैं। सिकटा में भाकपा माले के विधायक वीरेंद्र गुप्ता 7286 मतों से पीछे है। यहां से जदयू के समृद्ध वर्मा 5115 मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर जदयू के बागी पूर्व मंत्री फिरोज अहमद है। दूसरे राउंड की गिनती में इनको 3728 मत मिले हैं। चनपटिया से भाजपा विधायक उमाकांत सिंह 1199 मत से आगे चल रहे हैं। सातवे चक्र की गुनती में कांग्रेस के अभिषेक रंजन. को 25793 मत मिले हैं।

    समस्तीपुर जिले का विधानसभावार परिणाम

    सात सीटों पर एनडीए आगे
    कल्याणपुर : जदयू से महेश्वर हजारी आगे
    वारिसनगर: फूलबाबू सिंह, माले आगे
    समस्तीपुर : अश्वमेध देवी, जदयू आगे
    उजियारपुर: आलोक मेहता, राजद, आगे
    मोरवा : जदयू के विद्यासागर निषाद आगे
    सरायरंजन : जदयू से विजय कुमार चौधरी, आगे
    मोहिउद्दीननगर : राजद की एज्या यादव, आगे
    विभूतिपुर : रविना कुशवाहा, जदयू, आगे
    रोसड़ा : भाजपा के विरेंद्र कुमार आगे
    हसनपुर : राज कुमार राय, जदयू आगे

    सुपौल में प्रथम राउंड में -

    निर्मली -5वां राउंड में जदयू के अनिरुद्ध प्रसाद यादव 10911 से आगे
    सुपौल- जदयू के विजेंद्र आगे
    पिपरा-जदयू के रामविलास कामत आगेछातापुर- भाजपा के नीरज कुमार सिंह आगे

    मधेपुरा जिले के विधानसभा परिणाम (छठा राउंड)

    कविता साहा(जदयू) - 22804
    चंद्रशेखर (राजद) - 18038
    जदयू की कविता साहा 4766 वोट से आगे

    खगड़िया दूसरे राउंड में एनडीए के सभी उम्मीदवार आगे

    खगड़िया - बबलू मंडल 3761 से आगे
    बेलदौर - पन्नालाल पटेल 2758से आगे
    अलौली - रामचंद्र सदा 6144 से आगे
    परबत्ता - बाबूलाल शौर्य 3804से आगे

    सहरसा (सिमरिबखतियापुर) चौथा राउंड

    संजय कुमार सिंह (लोजपा आर) 15416
    यूसुफ सलाहुद्दीन (राजद) 8783
    लोजपा प्रत्याशी संजय सिंह 6633 से आगे।

     

    एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर

    इन सभी जिलों की अधिकांश सीटों पर इस बार एनडीए और महागठबंधन (राजद-कांग्रेस) के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। कहीं मंत्री अपनी साख बचाने की जद्दोजहद में हैं तो कहीं नए चेहरे सियासी समीकरण बदलने की कोशिश में जुटे हैं। मुकाबला कांटे का है और हर राउंड के साथ तस्वीर बदलती दिख रही है।

    दरभंगा, समस्तीपुर, पश्चिमी चंपारण, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया के जिले के विधानसभा 

     दरभंगा जिले की विधानसभा सीटें

    दरभंगा
    दरभंगा ग्रामीण
    बेनीपुर
    जाले
    केवटी
    बहादुरपुर
    हायाघाट
    अलीनगर
    गौड़ाबौराम
    कुशेश्वरस्थान
    ----------------
    पश्चिम चंपारण जिले का विधानसभा सीटें
    बेतिया
    बगहा
    लौरिया
    वाल्मीकिनगर
    रामनगर
    नरकटियागंज
    सिकटा
    चनपटिया
    मैनाटांड़
    ----------
    समस्तीपुर जिले का विधानसभा सीटें
    कल्याणपुर
    वारिसनगर
    समस्तीपुर
    उजियारपुर
    मोरवा
    सरायरंजन
    मोहिउद्दीननगर
    विभूतिपुर
    रोसड़ा
    हसनपुर
    -------
    सहरसा जिले की विधानसभा सीटें
    सहरसा -
    सिमरी बख्तियारपुर-
    महिषी -
    ------
    सुपौल जिले के विधानसभा
    सुपौल -
    त्रिवेणीगंज -
    छातापुर -
    निर्मली -
    पीपरा -
    -----------
    मधेपुरा जिले के विधानसभा
    मधेपुरा
    अलमनगर
    उदाकिशुनगंज (एसी सीट)
    सिंहेश्वर (एसी सीट)
    ------------------
    खगड़िया जिले का विधानसभा
    खगड़िया
    बेलदौर
    अलौली (एसी सीट)
    परबत्ता