Kalyanpur vidhan sabha Chunav Result: कल्याणपुर सीट पर BJP का जादू बरकरार, 9वें राउंड में सचिन्द्र कितना आगे
Kalyanpur election Result: बिहार चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है। अब राउंड वार नतीजे आने शुरू हो गए हैं। कुछ ही देर में कल्याणपुर सीट की तस्वीर साफ हो जाएगी।

डिजिटल डेस्क, कल्याणपुर। Kalyanpur vidhan sabha Chunav Result बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आज (14 नवंबर 2025) को आ रहा है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। अगले कुछ घंटों में ही कल्याणपुर सीट को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी।
नौवां राउंड
सचिन्द्र प्रसाद सिंह (बीजेपी) - 37954
मनोज कुमार यादव (राष्ट्रीय जनता दल) - 32796 - करीब पांच हजार वोटों से पीछे
आठवां राउंड
सचिन्द्र प्रसाद सिंह (बीजेपी) - 33835
मनोज कुमार यादव (राष्ट्रीय जनता दल) - 28866 - करीब पांच हजार वोटों से पीछे
छठा राउंड
सचिन्द्र प्रसाद सिंह (बीजेपी) - 25615
मनोज कुमार यादव (राष्ट्रीय जनता दल) - 20862 - करीब पांच हजार वोटों से पीछे
पांचवां राउंड
सचिन्द्र प्रसाद सिंह (बीजेपी) - 21706
मनोज कुमार यादव (राष्ट्रीय जनता दल) - 16868 - करीब पांच हजार वोटों से पीछे
दूसरे राउंड तक
सचिन्द्र प्रसाद सिंह (बीजेपी) - 8067
मनोज कुमार यादव (राष्ट्रीय जनता दल) - 6628 - करीब 1500 वोटों से पीछे
बिहार की कल्याणपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सचिंद्र प्रसाद सिंह को मैदान में उतारा है, जबकि राष्ट्रीय जनता दल की ओर से मनोज कुमार यादव ने चुनाव लड़ा है।
बता दें कि इस सीट पर 12 लोगों ने नामांकन किया था। इनमें से चुनाव आयोग ने सभी 12 नामांकन स्वीकार किए थे। अब मैदान में कुल 11 प्रत्याशी हैं, देखना यह होगा कि कौन बाजी मारेगा?
यह पूर्वी चम्पारन लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट है। 2015 में यहां से बीजेपी के सचिन्द्र प्रसाद सिंह विजयी रहे थे। 2020 के चुनाव में इस सीट को राजद के मनोज कुमार यादव ने अपने कब्जे में किया। राजद के मनोज कुमार यादव को 72819 वोट मिले थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।