Madhuban vidhan sabha Chunav Result: मधुबन सीट पर BJP का कब्जा, RJD की संध्या रानी को झेलनी पड़ी करारी हार
Madhuban election Result: आज 14 नवंबर को बिहार चुनाव के नतीजे आ गए हैं। बिहार की मधुबन सीट पर बीजेपी के राणा रणधीर ने जीत दर्ज की है। उन्होंने आरजेडी की संध्या रानी को करीब पांच हजार वोटों से हराया है।

डिजिटल डेस्क, मधुबन। Madhuban Vidhan sabha Chunav result बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम (Madhuban vidhan sabha Election Result 2025) आज 14 नवंबर 2025 को आ गया है। बिहार की मधुबन सीट पर सभी 23 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इस सीट पर बीजेपी के राणा रणधीर ने जीत दर्ज की है। राष्ट्रीय जनता दल की संध्या रानी दूसरे नंबर पर रही हैं।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के राणा रणधीर को 86002 वोट मिले हैं, जबकि आरजेडी की संध्या रानी को 80510 मत मिले। संध्या रानी को करीब पांच वोटों से हार का सामना करना पड़ा।
23वां राउंड
राणा रणधीर (बीजेपी) - 86002
संध्या रानी (राष्ट्रीय जनता दल) 80510 - करीब साढ़े पांच हजार वोटों से हारीं
21वां राउंड
राणा रणधीर (बीजेपी) - 81332
संध्या रानी (राष्ट्रीय जनता दल) 74838 - करीब छह हजार वोटों से पीछे
19वां राउंड
राणा रणधीर (बीजेपी) - 73975
संध्या रानी (राष्ट्रीय जनता दल) 66699 - करीब 7 हजार वोटों से पीछे
15वां राउंड
राणा रणधीर (बीजेपी) - 59657
संध्या रानी (राष्ट्रीय जनता दल) 50906 - करीब 9 हजार वोटों से पीछे
13वां राउंड
राणा रणधीर (बीजेपी) - 52156
संध्या रानी (राष्ट्रीय जनता दल) 43246 - करीब 9 हजार वोटों से पीछे
11वां राउंड
राणा रणधीर (बीजेपी) - 44213
संध्या रानी (राष्ट्रीय जनता दल) 37875 - करीब छह हजार वोटों से पीछे
10वें राउंड तक
राणा रणधीर (बीजेपी) - 41643
संध्या रानी (राष्ट्रीय जनता दल) 33380 - 8 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे
आठवां राउंड
राणा रणधीर (बीजेपी) - 33477
संध्या रानी (राष्ट्रीय जनता दल) - 26788 - करीब साढ़े हजार वोटों से पीछे
चौथे राउंड तक
राणा रणधीर (बीजेपी) - 16899
संध्या रानी (राष्ट्रीय जनता दल) 12864 - करीब चार हजार वोटों से पीछे
तीसरे राउंड तक
राणा रणधीर (बीजेपी) - 12787
संध्या रानी (राष्ट्रीय जनता दल) 8777 - करीब चार हजार वोटों से पीछे
दूसरे राउंड तक
राणा रणधीर (बीजेपी) - 8526
संध्या रानी (राष्ट्रीय जनता दल) 5433 - करीब तीन हजार वोटों से पीछे
बता दें कि मधुबन सीट के लिए इस बार 14 लोगों ने नामांकन किया था। इनमें से चुनाव आयोग ने 10 नामांकन ही स्वीकार किए थे। चुनाव आयोग ने 4 नामांकन रिजेक्ट कर दिए थे। मैदान में सिर्फ आठ प्रत्याशी थे।
मधुबन सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने राणा रणधीर पर दांव खेला था। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल ने संध्या रानी को चुनावी मैदान में उतारा था लेकिन, उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
यह शिवहर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट है। 2020 में यहां बीजेपी के राणा रणधीर विजयी रहे थे। राणा रणधीर को 73179 वोट मिले थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।