Move to Jagran APP

'लेडी डॉन' के नाम से कुख्यात रीता सिंह को STF ने गया में पकड़ा, सरकार ने रखा था 50 हजार का इनाम

कुख्यात लेडी डॉन रीता सिंह को बिहार के गया जिले से गिरफ्तार किया गया है। पताही पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में रीता सिंह को पकड़ा गया। उस पर सरकार ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। रीता सिंह पर हत्या हत्या का प्रयास लूट और रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं। वह पताही थाना क्षेत्र के बेतौना गांव की रहने वाली है।

By Aditya Kumar Singh Edited By: Rajat Mourya Updated: Tue, 08 Oct 2024 08:15 PM (IST)
Hero Image
पताही थानाध्यक्ष के साथ गिरफ्तार महिला आरोपी। जागरण
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।