Thakurganj vidhan sabha Chunav Result: ठाकुरगंज विधानसभा सीट पर राजद व जदयू के बीच सीधा मुकाबला, नतीजे LIVE
ठाकुरगंज विधानसभा सीट पर राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला है। लोगों का मानना है कि राजद आगे है, लेकिन एआईएमआईएम के वोट शेयर में वृद्धि एनडीए को फायदा पहुंचा सकती है। ठाकुरगंज में 81.32% मतदान हुआ है। 2020 में राजद के सऊद आलम यहां से विधायक बने थे। आज मतगणना के बाद परिणाम स्पष्ट हो जाएगा।

डिजिटल डेस्क, ठाकुरगंज विधानसभा (किशनगंज)। ठाकुरगंज विधानसभा सीट पर भी राजद व जदयू के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। यहां कांटे की टक्कर है। हालांकि लोग राजद को बढ़त में मान रहे हैं। लेकिन यहां भी एआइएमआइएम के वोट प्रतिशत में अगर वृद्धि हुई तो इसका सीधा फायदा एनडीए को मिल सकता है, जिससे परिणाम में भी परिवर्तन की संभावना है।
ठाकुरगंज विधानसभा में 81.32 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें 73.46 पुरुष व 90.27 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। वैसे, आज मतगणना के बाद सबकुछ साफ हो जाएगा।
चुनाव 2020 का परिणाम
ठाकुरगंज विधानसभा सीट का जिला किशनगंज लगता है। ये किशनगंज लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट है। 1952 में यहां हुए पहले चुनाव में कांग्रेस के अनन्त कांत बसु विजयी रहे थे। 2015 में यहां जेडीयू के नौशाद आलम विजयी रहे थे। 2020 में इस सीट से राजद के सऊद आलम विधायक बने।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।