Tarapur Vidhan Sabha Chunav Result: तारापुर से सम्राट चौधरी की रिकॉर्ड जीत, RJD के अरुण कुमार को दी पटखनी
तारापुर विधानसभा चुनाव 2025 में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रिकॉर्ड 45,843 मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने राजद के अरुण कुमार को हराया। अन्य प्रत्याशियों में जन सुराज पार्टी के संतोष कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे। मतदाताओं ने मुख्यधारा की राजनीति पर भरोसा जताया और छोटे दलों को नकार दिया। बसपा के आशीष आनंद, जिन्होंने भाजपा को समर्थन दिया, को कम वोट मिले।

तारापुर सीट पर कांटे की टक्कर। (फोटो जागरण)
डिजिटल डेस्क, तारापुर (मुंगेर)। Tarapur vidhan sabha Election Result 2025: विधानसभा चुनाव परिणाम ने तारापुर में नया इतिहास रच दिया।
तारापुर विधानसभा क्षेत्र से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अब तक की सबसे बड़ी 45,843 मतों की रिकॉर्ड जीत दर्ज की। उन्होंने कुल 122480 वोट हासिल किए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के अरुण कुमार को 76637 वोट मिले।
13 प्रत्याशियों की मौजूदगी के बावजूद मुकाबला एकतरफा रहा। छोटे दलों को मतदाताओं ने लगभग नकार दिया। तीसरे स्थान पर रहे जन सुराज पार्टी के संतोष कुमार सिंह को मात्र 3,862 वोट मिले।
शेष 10 प्रत्याशी और नोटा 2,900 से भी कम वोट मिले, जो यह संकेत देते हैं कि मतदाता अब भी मुख्य धारा की राजनीति पर भरोसा करना पसंद करते हैं।
निर्दलीय में राकेश कुमार 2,667, सुधीर सिंह 1,574, शंभू शंकर 1,283, एसयूसीआई के भारत मंडल 1,142 बुलबुल कुमारी निर्दलीय को 845, बहुजन समाज पार्टी के आशीष आनंद को 684, आम आदमी पार्टी के राहुल कुमार सिंह को 587, जेजेडी के सुखदेव यादव को 385, निर्दलीय प्रियंका चौहान को 367 तथा निर्दलीय दीपक कुमार को 282 वोट मिले।
बसपा के आशीष आनंद, जिन्होंने मतदान से एक दिन पहले ही भाजपा प्रत्याशी सम्राट चौधरी को समर्थन दिया था, मात्र 684 वोट ही बटोर सके।
यह भी पढ़ें- Bihar Chunav Result 2025: भोजपुर जिले की 2 सीट पर जदयू-भाजपा की बल्ले-बल्ले, सबसे कम वोट के अंतर से भेदा 'किला'

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।