मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट: 1 की मौत और 4 घायल, खाली कराया गया इलाका
मुजफ्फरपुर के गोबरसही में नाला निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन फटने से पीएनजी गैस तेजी से फैल गई। घटना के ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर के गोबरसही में फटी गैस पाइपलाइन, गैस रिसाव से भड़की आग।
HighLights
नाला खुदाई में गैस पाइपलाइन फटी, पीएनजी का रिसाव।
गोबरसही इलाके में गैस फैलने से मची अफरातफरी।
सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल पूरा क्षेत्र खाली कराया गया।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। नाला निर्माण के लिए सड़क की खोदाई चल रही थी। इसी दौरान अचानक जमीन के नीचे बिछी गैस पाइपलाइन फट गई। पाइपलाइन से तेज गति से पीएनजी गैस निकलने लगी।
देखते ही देखते गैस में आग भड़क उठी। आग की लपटें उठते ही इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और चार लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद पूरे इलाके को खाली करा लिया गया।

खोदाई के दौरान फटी पाइपलाइन
घटना सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही की है। बताया जा रहा है कि नाला निर्माण के लिए खोदाई के दौरान मशीन से गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद पाइपलाइन से तेजी से पीएनजी गैस का रिसाव होने लगा।
गैस रिसाव के बाद भड़की आग
गैस फैलने के कुछ ही देर बाद आग भड़क उठी। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और चार लोगों के घायल होने की सूचना है।
पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच रही है। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को खाली करा लिया गया है। इलाके में स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

