विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बर्थडे पार्टी में डांस के लिए बुलाया, दोस्त के साथ मिलकर की दरिंदगी; नालंदा में आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ गैंगरेप

Published: Sun, 01 Nov 2026 01:27 PM (IST)

बिहारशरीफ में जन्मदिन की पार्टी के बहाने एक आर्केस्ट्रा कलाकार युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. बिहारशरीफ में जन्मदिन पार्टी के बहाने युवती से दुष्कर्म।

  2. आर्केस्ट्रा में काम करने वाली युवती को बुलाया गया था।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच और छापेमारी शुरू की।

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित लहेरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में जन्मदिन की पार्टी के बहाने एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

युवती आर्केस्ट्रा में काम करती है। आरोप है कि डांस कार्यक्रम के नाम पर उसे और उसकी एक साथी को किराये के कमरे में बुलाया गया था। वहां पहले से सात युवक मौजूद थे। इसी दौरान दो युवकों ने युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

जानकारी के अनुसार, उक्त मोहल्ले के एक मकान में कुछ युवक किराये पर रहकर पढ़ाई करते हैं। मकान में मकान मालिक नहीं रहते हैं। इन्हीं युवकों में से एक का जन्मदिन था। पार्टी में डांस कार्यक्रम कराने के लिए आर्केस्ट्रा में काम करने वाली दो युवतियों को बुलाया गया था।

साथी के जाने के बाद वारदात का आरोप

पीड़िता के अनुसार, जब दोनों युवतियां कमरे में पहुंचीं तो वहां सात युवक मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान उसकी साथी युवती वहां से चली गई। आरोप है कि इसके बाद दो युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती की और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उसे डांस कार्यक्रम कराने के नाम पर बुलाया गया था, लेकिन वहां उसके साथ जबरदस्ती की गई। उसने बताया कि वह आरोपित युवकों को पहले से नहीं जानती थी।

FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सदर डीएसपी-1 अमरनाथ और लहेरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने कमरे का निरीक्षण कर कई वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए।

दोनों युवतियों को पुलिस ने सुरक्षित रखा

पुलिस ने दोनों युवतियों को अपनी अभिरक्षा में लेकर थाने पहुंचाया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधिकारी फिलहाल कैमरे पर आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- गाड़ी में बैठाकर भेजा था ससुराल, 6 महीने बाद अर्थी पर लौटी बेटी; अरवल में दहेज के लिए महिला की हत्या का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।