Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mokama Murder Case: अनंत सिंह की गिरफ्तारी ने बिहार की सियासत में मचाई हलचल, अब NDA हुआ हमलावर

    Updated: Sun, 02 Nov 2025 12:58 PM (IST)

    मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड के आरोपी अनंत सिंह की गिरफ्तारी से बिहार की राजनीति में हलचल है। एनडीए ने इसे कानून का राज बताया, जबकि राजद ने दबाव की कार्रवाई करार दिया। अनंत सिंह ने खुद को निर्दोष बताया और जनता पर भरोसा जताया। पुलिस हाई अलर्ट पर है और मामले की जांच जारी है।

    Hero Image

    डिजिटल डेस्क, पटना। मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड के आरोपी पूर्व विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी ने राजनीतिक दलों के बीच जोरदार बहस छेड़ दी है। जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिसके बाद NDA ने इसे कानून का राज बताया तो RJD ने दबाव की कार्रवाई करार दिया। आइए, इस घटना की पूरी स्टोरी को एक नजर में समझें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुलारचंद के पोते की भूमिका पर भी जांच जारी

    मोकामा विधानसभा क्षेत्र में दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में अनंत सिंह के अलावा 80 गिरफ्तारी हो चुकी है। दुलारचंद के पोते की भूमिका की जांच भी जारी है। गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह ने कहा, सत्यमेव जयते! मुझे मोकामा की जनता पर पूर्ण भरोसा है, इसलिए चुनाव अब जनता ही लड़ेगी।

    उन्होंने न्याय की कठोर मांग की - हत्यारों को गिरफ्तार कर मौत की सजा दो, जब तक सजा न मिले, ब्रह्मभोज' नहीं करेंगे। विपक्षी इसे राजनीति क स्टंट बता रहे।

    कानून का राज लौटा, जंगलराज खत्म: भाजपा

    भाजपा ने अनंत सिंह की गिरफ्तारी को बिहार में कानून व्यवस्था की मिसाल बताया। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, बिहार में कानून का राज है। पुलिस को न्याय दिलाने का पूरा अधिकार है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने RJD पर निशाना साधा, तेजस्वी यादव और राजद अपराधियों को संरक्षण देते हैं।

    1990-2005 के जंगलराज में अपराधी राजद मंत्रियों के घरों में छिपते थे। वहीं, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नीतीश सरकार की तारीफ की, यहां कोई पक्षपात नहीं, न्याय होता है। कानून-व्यवस्था दुरुस्त है।

    RJD का काउंटर: दबाव की खानापूर्ति

    विपक्षी RJD ने गिरफ्तारी को सियासी दबाव का नतीजा ठहराया। सांसद मीसा भारती ने तंज कसा, "यह कार्रवाई सरकार की नहीं, बल्कि जनता के आक्रोश और चुनाव आयोग के दबाव में हुई। अगर कानून का राज होता तो यह बहुत पहले हो जाती।" RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने इसे "खानापूर्ति वाली गिरफ्तारी" कहा, जो देरी से हुई ताकि सरकार की नीयत पर सवाल उठे।

    चिराग ने कहा: खरमास नहीं देखेंगे, तेजस्वी का अहंकार ठीक नहीं

    लोजपा (रा) प्रमुख चिराग पासवान ने गिरफ्तारी का समर्थन किया। चिराग ने कहा, अगर सरकार अपराधियों को बचाती तो कार्रवाई न होती। नीतीश कुमार न किसी को फंसाते हैं, न बचाते। हम खरमास का इंतजार नहीं करेंगे, तथ्यों पर तुरंत एक्शन लेंगे।

    तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला, इतना अहंकार ठीक नहीं। जनता जानती है कि अपराध पर कार्रवाई कौन करता है और कौन अपराधियों के साथ खड़ा रहता। बिहार बदल रहा है, न्याय और विकास पर फोकस है।

    पुलिस का अलर्ट मोड पर, 80 गिरफ्तारियां

    अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद मोकामा में पुलिस हाई अलर्ट पर है। अर्धसैनिक बल तैनात, सड़कों पर वाहन चेकिंग, ग्रामीण इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ी। डीजीपी विनय कुमार ने कहा, दुलारचंद हत्याकांड की जांच जारी है। 80 से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकीं।

    दोनों पक्षों के बीच झड़प और पत्थरबाजी हुई, FIR दर्ज। हथियार बरामद नहीं, लेकिन छापेमारी जारी। किसी को न बचाया, न फंसाया। माहौल संवेदनशील है, सोशल मीडिया पर नजर, अफवाहें रोकने के लिए थाने अलर्ट। वरिष्ठ अधिकारी स्थिति की समीक्षा कर रहे।

    यह भी पढ़ें- Bihar Chunav 2025: बाहुबली ओझल हुए तो परिवार को आगे बढ़ाया, इन सीटों पर 'दबंग' परिवारों का दबदबा

    यह भी पढ़ें- Anant Singh की क्राइम कुंडली: भाई के बदले से शुरू हुआ खूनी खेल, वर्चस्व की लड़ाई ने बनाया 'बाहुबली'