Bihar Board 12th Topper List 2024: पिछले साल 12th में टॉप-10 में किसने मारी थी बाजी? पढ़ें पूरी लिस्ट यहां
Bihar Board 12th Result 2025 बिहार बोर्ड 12वीं के लाखों परीक्षार्थी 2025 के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो कुछ ही देर में घोषित हो जाएगा। इसी के साथ टॉपरों की लिस्ट भी सामने आ जाएगी। लेकिन जब तक इस साल के टॉपरों की लिस्ट जारी होती है तब तक हम आपलोगों को 2024 के टॉपरों की लिस्ट बता देते हैं।

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Board 12th Topper List: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज दोपहर 1:15 बजे 12वीं (इंटरमीडिएट) के नतीजे घोषित करने जा रही है। इस घोषणा ने छात्रों और अभिभावकों के बीच उत्साह पैदा कर दिया है, जो अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
राज्य भर में 1,677 केंद्रों पर लगभग 12.92 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है, परिणाम BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध होंगे। इसी के साथ टॉपरों की भी लिस्ट जारी होगी।
तो चलिए इससे पहले आज हम आपलोगों को पिछले साल 2024 के बिहार बोर्ड इंटर के टॉपरों की लिस्ट बताने जा रहे हैं....
ये थी 2024 में बिहार बोर्ड के टॉपरों की स्थिति
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 में आर्ट्स में पटना के तुषार कुमार ने टॉप किया था। साइंस में सीवान के मृत्युंजय कुमार ने 481 अंक के साथ टॉप किया था। कॉमर्स में शेखपुरा की प्रिया कुमारी ने टॉप किया था।
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में साइंस में टॉप 5 में 11 छात्र-छात्राएं, आर्ट में 5 और कॉमर्स में टॉप 5 में 8 छात्र-छात्राएं थीं। तीनों संकाय मिलाकर कुल 24 छात्र-छात्राएं टॉप 5 पोजिशन पर रहे थे।
विज्ञान में टॉपर रहे छात्र/छात्राओं की सूची
| छात्र/छात्रा का नाम | विज्ञान संकाय में अंक | प्रतिशत |
| मृत्युंजय कुमार | 481 | 96.20% |
| सिमरन गुप्ता | 471 | 95.40% |
| वरुण कुमार | 477 | 95.40% |
| प्रिंस कुमार | 476 | 95.20% |
| आकृति कुमारी | 475 | 95.00% |
| राजा कुमार | 475 | 95.00% |
| सना कुमारी | 475 | 95.00% |
| प्रज्ञा कुमारी | 474 | 94.80% |
| अनुष्का गुप्ता | 474 | 94.80% |
| अंकिता कुमारी | 474 | 94.80% |
| प्रिंस राज | 474 | 94.80% |
आर्ट में टॉपर रहे छात्र/छात्राओं की सूची
| छात्र/छात्रा का नाम | कला संकाय में अंक | प्रतिशत |
| तुषार कुमार | 482 | 96.80% |
| निशी सिन्हा | 473 | 94.60% |
| तनु कुमारी | 472 | 94.40% |
| कुमार निशांत | 469 | 93.80% |
| अभिलाषा | 468 | 93.80% |
कॉमर्स में टॉपर रहे छात्र/छात्राओं की सूची
| छात्र/छात्रा का नाम | वाणिज्य संकाय में अंक | प्रतिशत |
| प्रिया कुमारी | 478 | 95.60% |
| सौरव कुमार | 470 | 94.00% |
| गुलशन कुमार | 469 | 93.80% |
| कुणाल कुमार | 469 | 93.80% |
| सुजाता कुमारी | 468 | 93.60% |
| साक्षी कुमारी | 468 | 93.60% |
| धर्मवीर कुमार | 467 | 93.40% |
| दीपाली कुमारी | 467 | 93.40% |
BSEB Topper 2025 पुरस्कार राशि दोगुनी
बिहार बोर्ड के नतीजे सबसे पहले टॉपर्स के लिए आते हैं, इस साल बिहार बोर्ड ने टॉपर छात्रों के लिए पुरस्कार राशि (प्राइज मनी) रखी है।
-
फर्स्ट टॉपर: 2 लाख रुपये और एक लैपटॉप, जो पहले 1 लाख रुपये हुआ करता था।
- सेकंड टॉपर: 1.5 लाख रुपये, जो पहले 75,000 रुपये हुआ करता था।
ये भी पढ़ें
Bihar Board Topper Verification: टॉपर वेरिफिकेशन के लिए आया बुलावा, बिहार की इस छात्रा ने मारी बाजी

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।