Bihar Vidhan Sabha chunav 2025 Result LIVE: बिहार में किसकी बनेगी सरकार? थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग
Bihar Election 2025 Result Live: बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। जिससे नई सरकार की स्थिति साफ हो जाएगी। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की आवश्यकता होती है। मतगणना को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। जल्द ही रुझान सामने आएंगे।

Bihar vidhan sabha Chunav 2025 result live
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar chunav result 2025 LIVE update: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बंपर वोटिंग के बाद आज परिणाम सामने आएंगे, जिससे साफ हो जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार बनने जा रही है। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन के पास 122 सीटें होना जरूरी है।
Bihar Chunav 2025 में NDA में शामिल बीजेपी 101, जदयू 101 चिराग पासवान की पार्टी LJP (रामविलास) 29, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM 6 और जीतन राम मांझी की पार्टी हम भी 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
वहीं महागठबंधन में शामिल RJD 143, कांग्रेस 61, वाम दल 30 और VIP 9 सीटों पर अधिकारिक तौर से मैदान में है। इसके अलावा कुछ सीटों पर महागठबंधन की फ्रेडली फाइट है, जिसमें चैनपुर, करगहर, नरकटियागंज, सिकंदरा, कहलगांव और सुल्तानगंज सीटें शामिल हैं।
इस चुनाव में महुआ सीट से तेजप्रताप यादव, अलीनगर से मैथिली ठाकुर, मोकामा से अनंत सिंह, छपरा से खेसारी लाल यादव, राघोपुर से तेजस्वी यादव, तारापुर से सम्राट चौधरी, लखीसराय से विजय सिन्हा और प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के प्रदर्शन पर देशभर की नजरें हैं। इस लाइव ब्लॉग में हम सभी सीटों का पल-पल जानकारी आपको दे रहे हैं, तो ताजा अपडेट के लिए बने रहें दैनिक जागरण के साथ...
Bihar Chunav Result 2025 Live : पटना में मतगणना केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात

Bihar Chunav Result 2025 Live : पटना के एन कॉलेज मतगणना केंद्र पर मतगणना के लिए अंदर जाने के पूर्व मतगणना कर्मी व चुनाव अभिकर्ता जांच करते हुए। मतगणना केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में तैनात सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगा। पटना जिला के 14 विधानसभा क्षेत्र के 149 प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला होगा।
Bihar Chunav Result 2025 Live : पूजा करके जनता मालिक के जनादेश को करेंगे स्वीकार- विजय कुमार सिन्हा
Bihar Chunav Result 2025 Live : बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा कहा कि जगदमाता और जगद्पिता की पूजा-अर्चना करके हम 'जनता मालिक' के जनादेश को स्वीकार करेंगे।
Bihar Chunav Result 2025 Live : एनडीए को 200 से ज्यादा मिलेंगी सीटे- मंत्री नितिन नवीन
Bihar Chunav Result 2025 Live : मतगणना से पहले, बांकीपुर से भाजपा उम्मीदवार और बिहार के मंत्री नितिन नवीन कहा कि हम सभी को पूरा विश्वास है कि इस बार एनडीए की सीटें 2010 के चुनावों के आसपास होंगी। एनडीए सरकार बनाने जा रहा है...हमें 200 से ज़्यादा सीटें मिलेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे (राजद) अभी भी 'जंगलराज' की अपनी मानसिकता से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। राजद 'जंगलराज' काप्रतीकहै।
बीजेपी चोरी के बिना नहीं जीत सकती कोई चुनाव- सांसद पप्पू यादव
मतगणना से पहले पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी झूठ, धनबल और चोरी के बिना कोई चुनाव नहीं जीत सकती। बीजेपी ने भी पूरी कोशिश की कि नीतीश सरकार की जगह बीजेपी की सरकार बने। महिलाओं, युवाओं ने भारत गठबंधन के पक्ष में मतदान किया।
राज्य बदलाव की ओर बढ़ रहा है- सांसद मनोज कुमार झा
मतगणना से पहले, राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि हम बिहार की आशाओं और अपेक्षाओं के साथ हैं। राज्य बदलाव की ओर बढ़ रहा है। दोपहर बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। तेजस्वी यादव और महागठबंधन के नेतृत्व में बदलाव। उन्होंने आगे कहा कि मेरा मानना है कि एग्ज़िट पोल पूँजी का खेल है, बाज़ार का खेल है, 'शहंशाह' का खेल है। हम यह खेल नहीं खेलते।
गया में मतगणना ड्यूटी पर पहुंचे पुलिसकर्मी
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए गया जी के एक मतगणना केंद्र पर मतगणनाड्यूटी के लिए पुलिसकर्मी पहुँचे। चुनाव के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू होगी।
#WATCH | Bihar: Police personnel arrive for counting day duty at a counting centre in Gaya Ji. Counting of votes for #BiharElections2025 will begin at 8 am today. pic.twitter.com/AvB4r0Lls9
— ANI (@ANI) November 14, 2025
Bihar Chunav Result Live update: मतगणना के पहले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की पूजा-अर्चना
#WATCH लखीसराय (बिहार): बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/cz2cesp3qR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025
Bihar Chunav Result Live: मतगणना से पहले राजद का दावा- NDA चंद घंटों की मेहमान
Bihar vidhansabhaChunav result 2025 Live: राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले कहा, "बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव को आशीर्वाद दिया है। NDA चंद घंटों की मेहमान है। दोपहर बाद ही NDA की विदाई बिहार से तय है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।"
#WATCH पटना (बिहार): राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले कहा, "बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव को आशीर्वाद दिया है। NDA चंद घंटों की मेहमान है। दोपहर बाद ही NDA की विदाई बिहार से तय है...बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।" pic.twitter.com/pKNYoWrIcT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025
Bihar Chunav Result 2025 Live: मतगणना से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पूजा, कहा- एग्जिट पोल पर पूरा भरोसा
भाजपा कार्यकर्ता कृष्ण कुमार सिंह ने कहा, "2025 एनडीए संग नीतीश। हमने प्रचंड बहुमत के लिए प्रार्थना की है। हमने बिहार विधानसभा की आरती की और राजतिलक लगाया। जिस तरह से बिहार की जनता ने एनडीए को जनादेश दिया है, उससे हमें एग्जिट पोल पर पूरा भरोसा है। हमने प्रार्थना की है कि हमारी सीटें 175-200 हों।"
#WATCH भाजपा कार्यकर्ता कृष्ण कुमार सिंह ने कहा, "2025 - एनडीए संग नीतीश। हमने प्रचंड बहुमत के लिए प्रार्थना की है। हमने बिहार विधानसभा की आरती की और राजतिलक लगाया। जिस तरह से बिहार की जनता ने एनडीए को जनादेश दिया है, उससे हमें एग्जिट पोल पर पूरा भरोसा है। हमने प्रार्थना की है… https://t.co/LIazcW1cSe pic.twitter.com/rfXG4Obj6h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025
Bihar Assembly Election Result LIVE: बिहार सरकार के मंत्री का दावा- 200 से ज्यादा सीटें जीतेगा NDA
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि NDA 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। जनता NDA सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से बहुत खुश है। हमारी सरकार ने महिलाओं को प्राथमिकता दी है।
#WATCH पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा, "...मुझे पूरा विश्वास है कि NDA 200 से ज़्यादा सीटें जीतेगी। जनता NDA सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से बहुत खुश है...हमारी सरकार ने महिलाओं को प्राथमिकता दी है..." pic.twitter.com/aAAyenXhju
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025
Bihar Election Result live: मतगणना से पहले पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पूजा-अर्चना
#WATCH पटना (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/R5M6qRa2zb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025
Bihar Chunav 2025 Result Live: पटना के ए.एन. कॉलेज में होगी मतगणना, काउंटिंग सेंटर पर भारी भीड़
#WATCH पटना (बिहार): वीडियो ए.एन. कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र से है। आज बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025
#BiharElection2025 pic.twitter.com/83PQyCOQnW
Bihar Election Result 2025 live: काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, सुबह से ही जुट रही समर्थकों की भीड़
#WATCH पटना (बिहार): वीडियो ए.एन. कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र से है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आज बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी। pic.twitter.com/efQd0t6FC9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025
Bihar vidhan sabha Chunav 2025 result Live: पिछले चुनावों में किसे मिली थीं कितनी सीटें?
पिछले यानी 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को कुल 125 सीटें मिली थीं, जबकि महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं। राजद 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। इसके बाद बीजेपी को 74 और जदयू को 43 सीटें मिली थीं। इसके अलावा कांग्रेस को 19 सीपीआई (ML) को 12 जबकि AIMIM, HAM और VIP ने 4-4 सीटों में जीतदर्जकीथी। बाकी सीटें अन्य के खाते में गई थीं। पिछली बार VIP नेभाजपा के नेतृत्व वाली NDA के साथ चुनाव लड़ा था। इस बार वह महागठबंधन के साथ है।
Bihar Election Result 2025 live: कितने बजे शुरू होगी वोटों की गिनती?
चुनाव आयोग के अनुसार वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। साढ़े आठ बजे तक पहले राउंड के आंकड़े आ सकते हैं। दोपहर तक रुझान आना शुरू हो जाएंगे और शाम तक नतीजे आने की उम्मीद है। इस बार पोस्टल बैलेट की गिनती का तरीका बदल गया है। जिसके अनुसार आखिरी दो राउंड की गिनती से पहले पोस्टल वोट शामिल किए जाएंगे।
Bihar Election Result live: बिहार में इस बार रिकॉर्ड 66.91 प्रतिशत मतदान, पुरुषों की तुलना में महिलाएं रहीं आगे
बिहार में इस बार रिकॉर्ड 66.91 प्रतिशत मतदान हुआ है। 6 नवंबर को हुई पहले चरण की वोटिंग में Voter Turnout 65.08 प्रतिशत रहा। वहीं 11 नवंबर को हुए दूसरे चरण के मतदान में 68.76 प्रतिशत वोटिंग हुई। दोनों चरणों को मिलाकर पुरुष मतदाताओं का मतदान 62.8% और महिला मतदाताओं का मतदान 71.6% रहा।
Bihar Chunav 2025 Result Live: 11 एग्जिट पोल में NDA को बढ़त, 1 में कांटे की टक्कर का अनुमान

बिहार में मतदान पूरा होने के बाद आए मैट्रिज, पी मार्क, जेवीसी पोल, पीपल्स पल्स, पीपल्स इनसाइड, चाणक्य स्ट्रैटजीज और एनडीटीवी पोल ऑफ पोल्स ने भी राजग को सत्ता में फिर लौटते हुए दिखाया है। इसके उलट, एक्सिस माय इंडिया का अनुमान है कि बिहार में एनडीए बहुमत के आंकड़े से भी पीछे रह सकता है। सर्वे के मुताबिक एनडीए 121 से 140 सीटें जीतेगा, महागठबंधन 98-118 और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी शून्य से दो के बीच सीटें जीतेगी। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 122 है।
