Bihar Election Result LIVE 2025: तेजस्वी से तेजप्रताप, अनंत से मैथिली... Top 10 Candidates के रुझान देखें
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का इंतजार है। तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, अनंत सिंह और मैथिली जैसे शीर्ष 10 उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें हैं। तेजस्वी यादव अपनी पार्टी को सत्ता में लाने के लिए प्रयासरत हैं, जबकि तेजप्रताप यादव के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी। अनंत सिंह और मैथिली का चुनावी नतीजा भी महत्वपूर्ण होगा।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझान आने शुरू हो गए हैं। 10 ऐसी सीटें हैं, जिसपर पूरे बिहार की नजर है। तेजस्वी से लेकर तेजप्रताप और मैथिली ठाकुर से लेकर शिवदीप लांडे के सीट पर माहौल गर्म है।
टॉप 10 कैंडिडेट्स
राघोपुर से तेजस्वी यादव (RJD), महुआ सीट से तेजप्रताप यादव (JJD), तारापुर सीट से सम्राट चौधरी (BJP), लखीसराय से विजय सिन्हा (BJP), छपरा से खेसारी लाल (RJD), अलीनगर से मैथिली ठाकुर (BJP), चनपटिया से मनीष कश्यप (JSP), जमालपुर से शिवदीप लांडे (निर्दलीय), बक्सर सीट से आनंद मिश्रा (BJP) और मोकामा सीट से अनंत सिंह (JDU) चुनाव लड़ रहे हैं।
राघोपुर से तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं।
महुआ से तेजप्रताप पीछे चल रहे हैं।
तारापुर से सम्राट चौधरी आगे चल रहे हैं।
लखीसराय से विजय सिन्हा आगे चल रहे हैं।
बक्सर से बीजेपी के आनंद मिश्रा आगे चल रहे हैं।
छपरा से खेसारी लाल पीछे चल रहे हैं।
जमालपुर से शिवदीप लांडे पीछे चल रहेे हैं।
मोकामा से अनंत सिंह आगे चल रहे हैं।
चनपटिया से जन सुराज के मुनीष कश्यप आगे चल रहे हैं।
अलीनगर से मैथिली ठाकुर आगे चल रही हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।