विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में 125 यूनिट फ्री बिजली का असर: गांवों और BPL घरों में स्मार्ट मीटर लगाने पर ब्रेक, अब बाजारों पर फोकस

Published: Tue, 03 Nov 2026 08:26 PM (IST)

Bihar Bijli: बिजली कंपनी ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर ( Smart Prepaid Meter) लगाने की अपनी रणनीति में बदलाव किया है।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. बिजली कंपनी ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर की रणनीति बदली।

  2. राजस्व वाले क्षेत्रों को अब प्राथमिकता दी जा रही है।

  3. ग्रामीण और बीपीएल घरों पर जोर अब कम।

राज्य ब्यूरो, पटना। Smart Meter: बिजली कंपनी ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने को ले अब अपनी प्राथमिकता उन क्षेत्रों पर केंद्रित कर दी है जहां से कंपनी को राजस्व की उम्मीद है। उन क्षेत्रों पर अब बहुत जोर नहीं है जहां प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगा देने पर राजस्व का कोई लाभ नहीं है।

बिजली कंपनी केअधिकारियों ने बताया कि पूर्व में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने के अभियान में इस बात पर भी फोकस रहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका व्यापक कवरेज हो।

पर कुछ दिनों बाद यह बात सामने आयी कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे घरों की संख्या काफी है जहां मामला मुफ्त के 125 यूनिट बिजली से आगे नहीं बढ़ रहा।

इसकी वजह है कि बड़ी संख्या ऐसे घरों की है जिनके लोग शहरों में रहते हैं। कुछ खास अवसरों पर ही वे अपने गांव वाले घर में रहते है। ऐसे में उन घरों से बिजली कंपनी को राजस्व नहीं मिल पाता है।

नहीं मिल रहा राजस्व

उन घरों में बस बिजली का कनेक्शन भर है। जिन घरों में लोग नियमित रूप से रह रहे हैं वहां भी राजस्व बहुत नहीं है। बल्ब और पंखा और बहुत हद पानी वाले पंप से बात आगे नहीं बढ़ रही। इस वजह से ऐसे में गांव अब प्रीपेड स्मार्ट मीटर की प्राथमिकता में नहीं है।

इसी तरह बीपीएल परिवारों के घर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विषय है। गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जो परिवार हैं उनकी संख्या लगभग 90 लाख हैं।

इनके घरों में भी 125 यूनिट से अधिक बिजली की खपत नहीं है। इस कारण यहां से भी बिजली कंपनी को राजस्व की कोई उम्मीद नहीं। इस कारण इन परिवारों के घर भी प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर बहुत जोर नहीं।

प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने की प्राथमिकता में अब बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान आ गए हैं। स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी ऐसे इलाकों में केंद्रित होकर स्मार्ट मीटर लगा रही। जिन इलाकों नए व्यावसायिक प्रतिष्ठान अस्तित्व में आ रहे उन पर नजर है।

यह भी पढ़ें- नए बिजली कनेक्शन पर लगेगा स्मार्ट मीटर, हर किलोवाट पर 300 रुपये एक्सट्रा, 1 नवंबर से बिहार में नए नियम लागू

यह भी पढ़ें- बिहार में 125 यूनिट फ्री बिजली छोड़ने की अपील: सम्राट चौधरी को मिला चिराग पासवान का साथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।