विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में एनकाउंटर पर सियासी संग्राम तेज, मीसा भारती ने उठाए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

Published: Mon, 09 Nov 2026 09:49 PM (IST)

आरजेडी सांसद मीसा भारती ने बिहार में पिछले कुछ महीनों से हो रही पुलिस मुठभेड़ों पर सवाल उठाए हैं, राज्य ...और पढ़ें

सियासत नहीं, जवाबदेही तय करने की मांग

सियासत नहीं, जवाबदेही तय करने की मांग

HighLights

  1. मीसा भारती ने बिहार में बढ़ती पुलिस मुठभेड़ों पर गंभीर सवाल उठाए।

  2. एक ही समुदाय को निशाना बनाने पर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल।

  3. पुलिस का काम अपराधियों को गिरफ्तार करना, न्यायपालिका का सजा देना।

डिजिटल डेस्क,पटना। बिहार में पिछले कुछ महीनों के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ों को लेकर सियासत गरमा गई है। आरजेडी सांसद मीसा भारती ने एनकाउंटर की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 7-8 महीनों से बिहार में एनकाउंटर की घटनाएं एक आम चलन बनती जा रही हैं। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है, इसका जवाब मिलना चाहिए।

'एक ही समुदाय के लोगों को क्यों बनाया जा रहा निशाना?'

मीसा भारती ने कहा कि बिहार की निर्वाचित जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ राज्य की एक आम नागरिक होने के नाते उन्हें यह जानने का पूरा अधिकार है कि आखिर एनकाउंटर के नाम पर ऐसी कार्रवाई क्यों हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि एनकाउंटर में एक ही समुदाय के लोगों की मौत क्यों हो रही है? क्या पुलिस की कार्रवाई में समानता और निष्पक्षता नहीं होनी चाहिए?

'पुलिस का काम अपराधियों को पकड़ना है, सजा देना नहीं'

आरजेडी सांसद ने कहा कि पुलिस और कानून को एनकाउंटर करने का अधिकार नहीं है। पुलिस का काम अपराधियों को गिरफ्तार करना है, जबकि सजा देने का अधिकार न्यायपालिका के पास है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की कोई जाति या धर्म नहीं होता और इस मुद्दे पर लगातार सवाल उठाए जाते रहे हैं।

सियासत नहीं, जवाबदेही तय करने की मांग

मीसा भारती ने अपील की कि इस गंभीर मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। उनके बयान ने बिहार में पुलिस मुठभेड़ों, कानून-व्यवस्था और पुलिस की जवाबदेही को लेकर नई बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन इन सवालों पर क्या जवाब देता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।