Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: '18 नवंबर को नई सरकार की शपथ...', एग्जिट पोल को तेजस्वी ने बताया मनोवैज्ञानिक दबाव

    By Sunil RajEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Wed, 12 Nov 2025 02:33 PM (IST)

    बिहार में तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को मनोवैज्ञानिक दबाव बताया है। उन्होंने महागठबंधन की सरकार बनने और 18 नवंबर को शपथ लेने का दावा किया है। तेजस्वी ने कहा कि जनता का फैसला ईवीएम में कैद है और महागठबंधन की जीत निश्चित है, जिससे बिहार की राजनीति में हलचल है।

    Hero Image

    एग्जिट पोल को तेजस्वी ने बताया मनोवैज्ञानिक दबाव

    राज्य ब्यूरो, पटना। दो चरणों में मतदान के साथ बिहार विधानसभा के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब सबको प्रतीक्षा है चुनाव परिणाम की। दूसरे चरण के मतदान के संपन्न होने के साथ ही चुनावी सर्वेक्षणों ने राज्य में एक बार फिर एनडीए सरकार के गठन के संकेत दिए हैं। जिसके बाद से बिहार का राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गर्म है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजनीति के इसी बढ़ते तापमान के बीच महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इन सर्वेक्षणों को मीडिया प्रॉपगेंडा और मनोवैज्ञानिक दबाव का हथियार बताया।

    तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार बिहार की जनता ने ऐतिहासिक रूप से बदलाव के लिए वोट किया है, और 18 नवंबर को नई सरकार की शपथ तय है। उन्हें इस चुनाव में जो फीडबैक मिला है, वह बेहद सकारात्मक हैं। 1995 के चुनाव से भी बेहतर प्रतिक्रिया इस बार मिली है। जनता नीतीश कुमार की सरकार से ऊब चुकी है और इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी।

    तेजस्वी ने प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए एग्जिट पोल लाए जाने का आरोप लगाया। उनके मुताबिक, मतगणना में लगे अधिकारियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए ये सर्वे जारी किए गए हैं। भाजपा और एनडीए बौखलाहट में हैं। जब लोग कतारों में वोट डाल रहे थे, तभी एग्जिट पोल दिखाए जाने लगे—ये लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है।

    उन्होंने कहा, हकीकत यह है कि बिहार में इस बार कलम वाली सरकार बनेगी, नौकरी वाली सरकार आएगी। हम सब सतर्क हैं और किसी भी तरह की गड़बड़ी के लिए तैयार हैं। अगर बेईमानी हुई तो जनता जवाब देगी।

    तेजस्वी ने प्रशासनिक स्तर पर मतगणना की प्रक्रिया को धीमा करने की साजिश करने के आरोप भी लगाए और कहा कि यहां तक कि सेना से फ्लैग मार्च करवाकर लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है।

    तेजस्वी ने दावा किया कि बार मतदान में 72 लाख अधिक वोट पड़े हैं, जो जनता के मूड का संकेत है। हर विधानसभा में वोटिंग बढ़ी है और यह वोट बदलाव के लिए पड़ा है। 14 तारीख को नतीजे आएंगे और 18 को नई सरकार शपथ लेगी यह तय है।

    यह भी पढ़ें- Bihar Election Result 2025: बिहार में किधर से गुजरी जनमत की आंधी, बस दो दिन करना होगा इंतजार...

    यह भी पढ़ें- Kishanganj Election 2025: एक-एक सीट पर तीर-पतंग, दो पर पंजा दिख रहा भारी