बिहार में शिक्षकों को दीपावली-छठ का तोहफा: त्योहार से पहले मिलेगी सैलरी, देरी करने पर नपेंगे अधिकारी
बिहार में शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों को दीपावली व छठ से पहले वेतन मिल जाएगा। वित्त विभाग ने सभी विभागों ...और पढ़ें

शिक्षकों को दीपावली-छठ का तोहफा: त्योहार से पहले मिलेगी सैलरी, देरी करने वाले नपेंगे अधिकारी (AI Generated Image)
HighLights
शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों को त्योहारों से पहले मिलेगा वेतन।
वित्त विभाग ने सभी विभागों को भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वेतन भुगतान में देरी पर जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कार्रवाई।
राज्य ब्यूराे, पटना। शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों को दीपावली व छठ के पहले वेतन मिल जाएगा। वित्त विभाग के प्रधान सचिव ने शुक्रवार को शिक्षा समेत सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष, प्रमंडलीय आयुक्त और जिला पदाधिकारियों को पत्र जारी किया।
दो दिन पूर्व समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने छठ से पूर्व लिपिक, परिचारी, शिक्षा सेवक, तालीमी मरकज, शारीरिक शिक्षक, संस्कृत और मदरसा शिक्षकों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। उन्होंने वेतन भुगतान में अनावश्यक देरी न करने को भी कहा था।
वित्त विभाग ने गृह और शिक्षा विभाग के अंतर्गत पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में व्याप्त विसंगतियों की जांच भी अविलंब पूरी करने तथा त्योहार से पहले उनके वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी कार्यालय के स्तर पर त्योहार से पहले वेतन भुगतान नहीं होता है तो इस देरी की जांच कराई जाएगी।
साथ ही, इसके लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वित्त विभाग ने सभी विभागों और उनके अधीनस्थ कार्यालयों में इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है।
यह भी पढ़ें- बिहार के 38 जिलों में 6895 शिक्षकों को मिला ₹34 करोड़ अतिरिक्त वेतन; मुख्यालय ने सभी DEO से 7 दिन में मांगा जवाब
यह भी पढ़ें- बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 30 से खुलेगा पोर्टल, सात दिसंबर तक आवेदन