विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BPSC TRE-4 में जुड़ेंगे 886 एक्सट्रा पद, बिहार में अब 33274 टीचरों की होगी भर्ती

Updated: Mon, 24 Aug 2026 07:46 PM (GMT+05:30)

शिक्षा विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को टीआरई-4 के लिए 886 पूरक रिक्तियों की सूची भेजी है, जिससे कुल रिक्तियां 33,274 हो गई हैं।

बिहार लोक सेवा आयोग। (फाइल फोटो)

बिहार लोक सेवा आयोग। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बीपीएससी को 886 पूरक रिक्तियों की सूची भेजी गई।

  2. टीआरई-4 के लिए कुल 33,274 शिक्षकों की भर्ती होगी।

  3. आवेदन 1 सितंबर से 30 सितंबर तक लिए जाएंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना। शिक्षा विभाग द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 886 पूरक रिक्तियों की सूची भेज रहा। आरंभ में 32,388 रिक्तियों की सूची भेजी गयी थी। पूरक रिक्तियों की सूची के साथ बीपीएससी अब 33,274 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया पर काम करेगा।

इस तरह भेजी जा रही पूरक रिक्तियों की सूची

शिक्षा विभाग जो पूरक रिक्तियों की सूची भेज रहा उसमें बांग्ला विषय में 90, ललित कला में 21, नृत्य में 164, मैथिली में 193, अरबी में 20, फारसी में 36, विशेष विद्यालय अध्यापक के 88, पाली में 38, प्राकृत में 63, भोजपुरी में 69, मगही में 28 एवं कृषि में 76 की संख्या है।

पूर्व में इस क्रम में भेजी गयी थी रिक्तियों की सूची

टीआरई-4 के लिए शिक्षा विभाग ने पूर्व में 32,388 शिक्षकों की रिक्ति बीपीएससी को भेजी थी। इसके तहत वर्ग एक से पांच तक के लिए 3847, वर्ग छह से आठ के लिए 8563, वर्ग नौ से दस के लिए 3877 तथा 11 से 12 के लिए 16,101 रिक्ति भेजी गयी थी।

एक से 30 सितंबर तक लिए जाने हैं आवेदन

इस संबंध में बताया गया कि बिहार लोक सेवा आयोग एक से 30 सितंबर तक टीआरई-4 के लिए आवेदन लेगा। ऐसा भी प्राविधान किया गया है कि 30 सितंबर तक जितनी भी रिक्तियों की सूचना शिक्षा विभाग को मिलेगी उसे बिहार लोक सेवा आयोग को भेज दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें- TRE-4 में सीटों का बढ़ेगा आंकड़ा, शिक्षा मंत्री बोले- BPSC कभी भी जारी कर सकता है परीक्षा तिथि, छात्रों से की अपील