विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के मौसम पर 'अकवान' का साया! ठंड और कोहरे के बीच पटना समेत 13 जिलों में बारिश का अलर्ट

Published: Thu, 19 Nov 2026 07:07 AM (IST)

बिहार में पछुआ हवा के कारण मौसम शुष्क रहेगा, सुबह धुंध और दिन में हल्की गर्मी का एहसास होगा। चक्रवाती ...और पढ़ें

ठंड और कोहरे के बीच पटना समेत 13 जिलों में बारिश का अलर्ट (AI Generated Image)

ठंड और कोहरे के बीच पटना समेत 13 जिलों में बारिश का अलर्ट (AI Generated Image)

HighLights

  1. अगले दो-तीन दिनों तक सुबह में धुंध का प्रभाव रहेगा।

  2. चक्रवाती तूफान 'अकवान' का बिहार पर सीधा असर नहीं।

  3. 21-22 नवंबर को कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी संभव।

जागरण संवाददाता, पटना। पछुआ के कारण प्रदेश का मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों के दौरान प्रदेश में सुबह के समय धुंध का प्रभाव बना रहेगा।

तापमान में इस दौरान विशेष बदलाव के आसार नहीं है। तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ सुबह और रात्रि में ठंड का प्रभाव एवं दिन में धूप के कारण हल्की गर्मी का एहसास होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान 'अकवान' 19 नवंबर की सुबह गंभीर चक्रवात के रूप में बदल जाएगा। यह तेजी से आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहा है।

20 नवंबर को 120-130 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आगे बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश के नेल्लोर बीच तट से टकराएगा। तूफान का मुख्य केंद्र आंध्र प्रदेश और ओडिशा होने के कारण बिहार के मौसम पर इसका विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा।

13 जिलों में हो सकती है बारिश

तूफान के कारण आने वाली हवा के कारण 21 नवंबर को पटना सहित 13 जिलों में हल्की बूंदाबांदी के साथ आंशिक बादल छाए रहेंगे। जबकि, 22 नवंबर को जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया एवं भागलपुर के कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा के आसार हैं।

बुधवार को 11.8 डिग्री सेल्सियस के साथ अरवल का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पटना सहित 17 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

पटना का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस एवं 33.0 डिग्री सेल्सियस भभुआ का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

बुधवार को पटना सहित अधिकतर जिलों में कोहरे का प्रभाव बना रहा। धूप निकलने के साथ मौसम सामान्य बना रहा।

प्रमुख शहरों का तापमान:

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 26.8 16.3
गया 27.0 13.0
भागलपुर 26.0 16.3
मुजफ्फरपुर 24.0 17.5

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: भागलपुर में दिखेगा ‘अकवान’ का असर, 21 और 22 नवंबर को बारिश के आसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।