Bihar Weather Today: बिहार में ठंड कब देगी दस्तक? मौसम विभाग का अनुमान आया सामने
Bihar Weather बिहार में भारी बारिश के बाद अब ठंड जल्द ही दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग ने अपने अनुमान में बताया है कि 4 दिनों बाद कई जिलों में बारिश होगी जिसके बाद ठंड दस्तक दे देगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह-शाम लोगों को ठंड महसूस होने लगेगी। वहीं बीते 24 घंटों की बात की जाए तो 23 जिलों के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई।
बिहार में 4 दिनों के बाद से ठंड देगी दस्तक
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने के कारण चार दिनों बाद दक्षिण पूर्व भागों के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया के कुछ स्थानों पर गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। इस बारिश के बाद से ही लोगों को ठंड महसूस होने लगेगी। ग्रामीण इलाकों में लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने की जरूरत पड़ सकती है।
सोमवार को कैसा रहा मौसम
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
पटना | 33 डिग्री सेल्सियस | 27 डिग्री सेल्सियस |
भागलपुर | 32 डिग्री सेल्सियस | 25 डिग्री सेल्सियस |
दरभंगा | 33 डिग्री सेल्सियस | 25 डिग्री सेल्सियस |
मुजफ्फरपुर | 33 डिग्री सेल्सियस | 25 डिग्री सेल्सियस |
गया | 31 डिग्री सेल्सियस | 23 डिग्री सेल्सियस |
अचानक तापमान में गिरावट से बिगड़ सकती है तबीयत
वहीं इस मौसम में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो अचानक तापमान में गिरावट आने से लोगों की तबीयत बिगड़ सकती है। इसलिए शाम और सुबह में गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। छठ पर्व आते-आते तापमान 25 से नीचे लुढ़क सकता है और ठंड बढ़ जाएगी।
मानसून की बिहार से विदाई
मानसून भागलपुर सहित बिहार से वापस हो गया है। मानसून के दौरान वर्षा कुछ कम हुई। सबसे ज्यादा खेती बाड़ी के लिए समय पर वर्षा नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ी। उत्पादन पर भी थोड़ा असर होगा। किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
Bihar Weather Today: बिहार में बदलने लगा मौसम, हवाओं ने बदली दिशा; ठंड को लेकर पढ़ें IMD का नया अपडेट