Move to Jagran APP

Bihar Weather Today: बिहार के 8 जिलों में मौसम बदलने का अलर्ट जारी, लोगों से सावधान रहने की अपील

Bihar Weather बिहार में भारी बारिश के बाद अब मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। ग्रामीण इलाकों में सुबह और रात में लोगों को गर्म कपड़े पहनने की जरूरत पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के 8 जिलों में बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं बीते 24 घंटे में किशनगंज में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई।

By prabhat ranjan Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Thu, 17 Oct 2024 08:01 AM (IST)
Hero Image
बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज (जागरण)

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: बिहार में मानसून की विदाई होने के साथ मौसम का मिजाज बदल रहा है। राज्य में पुरवा व पछुआ हवा की दिशा निरंतर बदल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में पछुआ की जगह अगले 24 घंटे के दौरान पुरवा हवा चलने से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसके साथ साथ पूर्वी भागों के कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है।

बिहार के 8 जिलों में मौसम बदलने का अलर्ट

बिहार के कटिहार, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। इन जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। इस बारिश के बाद ठंडी हवा चलने से लोगों को सिहरन महसूस होगी। कुछ जगहों पर तो कुहासा भी देखने को मिल रहा है। इसलिए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।

जबकि, शेष जिलों का मौसम सामान्य बना रहेगा। दिन के तापमान में वृद्धि होने से लोग थोड़ी गर्मी से परेशान रहेंगे। हालांकि, शाम में सिहरन का प्रभाव रहने की संभावना है। बुधवार को पटना सहित अधिसंख्य भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। दिन व रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

बदलते मौसम में लोगों की तबीयत हो रही खराब

बदलते मौसम में लोगों की तबीयत भी खराब होने लगी है। इसलिए लोगों से सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने की अपील की गई है। बीमार होने पर डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

पटना के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 33.9 डिग्री सेल्सियस जबकि 36.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बेगूसराय में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

बीते 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

बीते 24 घंटों के दौरान किशनगंज जिले के अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र विकसित होने के कारण सीमांचल वाले इलाके के कुछ भागों में छिटपुट वर्षा हुई। किशनगंज के गलगलिया में 30.4 मिमी, दीघालबैंक में 8.8 मिमी व ठाकुरगंज में 1.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के शेष भागों का मौसम सामान्य बना रहा। बुधवार को 10 जिलों को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
पटना 33 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
भागलपुर 31 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस
गया 31 डिग्री सेल्सियस 22 डिग्री सेल्सियस
दभंगा 32 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस
मुजफ्फरपुर 32 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस

Bihar Weather Today: बिहार में ठंड कब देगी दस्तक? मौसम विभाग का अनुमान आया सामने

Bihar Weather Today: बिहार में बदलने लगा मौसम, हवाओं ने बदली दिशा; ठंड को लेकर पढ़ें IMD का नया अपडेट

Jharkhand Weather: झारखंड के 8 से अधिक जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, दो दिनों तक लोगों से सावधान रहने की अपील

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।