Bihar Weather Today: बिहार के 7 जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम, वज्रपात की भी चेतावनी, पढ़ें वेदर रिपोर्ट
Bihar Weather बिहार में दुर्गा पूजा के बीच एक बार फिर से 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। कई जगहों पर मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं ग्रामीण इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। किसानों को खेत में जाने से बचने की सलाह दी गई है।
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बनी रहने के साथ कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम पुरवा हवा के कारण मौसम सामान्य रहेगा। चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के आसपास बना हुआ है, जबकि ट्रफ रेखा उत्तर बिहार से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।
बिहार के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट
बिहार के भोजपुर, अरवल, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, शेखपुरा और लखीसराय में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मेघ गर्जन की चेतावनी जारी की गई है।
बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। पूर्णिया के बरहार कोठी में सर्वाधिक वर्षा 80.4 मिमी दर्ज किया गया। शुक्रवार को पटना सहित 13 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
पटना का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस सीतामढ़ी पुपरी में दर्ज किया गया। शुक्रवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रही।
प्रमुख स्थानों पर दर्ज हुई बारिश
ये भी पढ़ें