कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: बिहार को मिले 3 नए सचिव, अजय पासवान को MP और गुंजन पटेल को मिली बंगाल की जिम्मेदारी
कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदीप नरवाल, प्रकाश सोनावणे और महबूब पाशा को बिहार का एआईसीसी सचिव नियुक्त किया है।

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की फाइल फोटो। (जागरण)
HighLights
प्रदीप नरवाल, प्रकाश सोनावणे, महबूब पाशा बिहार के AICC सचिव बने।
अजय पासवान, गुंजन पटेल को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया।
मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल के लिए नए प्रभारी सचिव नियुक्त।
राज्य ब्यूरो, पटना। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। तीन नेताओं को बिहार का सचिव बनाया गया है।
जबकि बिहार कांग्रेस के दो नेताओं अजय कुमार पासवान और गुंजन पटेल को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।
अजय कुमार पासवान को मध्य प्रदेश और गुंजन पटेल को पश्चिम बंगाल का प्रभारी सचिव बनाया गया है।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद केसी वेणुगोपाल ने नई नियुक्तियों की सूची जारी की।

कांग्रेस द्वारा जारी लिस्ट।(कांग्रेस एक्स हैंडल)
इसके अनुसार प्रदीप नरवाल, प्रो. प्रकाश सोनावणे और महबूब पाशा को बिहार का एआईसीसी सचिव नियुक्त किया गया है।
तीनों बिहार में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को देखेंगे। वहीं, अजय कुमार पासवान को मध्य प्रदेश और गुंजन पटेल को पश्चिम बंगाल में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी ने इन सभी की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की है। इसके अलावा कई अन्य राज्यों के लिए भी एआईसीसी सचिवों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
यह भी पढ़ें- खरगे के अपमान पर बिहार कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा